logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, बेहोश कर नदी में फेंका, डूबकर हुई मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 21 वर्षीय मोनू की हत्या कर दी। पहले मुंह-नाक दबाकर बेहोश किया, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया।

Haryana women Tannu murder husband Monu

पत्नी तन्नू और पीड़ित मोनू, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पहले युवक का मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश किया गया, फिर उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया गया। वारदात को आत्महत्या या हादसा साबित करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल से रिकवर हुई डिलीट चैट और कॉल रिकॉर्ड ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

 

मृतक की पहचान जड़थल गांव निवासी 21 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 8 जून को मोनू अपनी पत्नी टन्नू से मिलने गया था। उसी दौरान टन्नू का कथित प्रेमी सोनू और उसके साथी हरिओम व अमन पहले से वहां मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने टन्नू और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनू और अमन अभी फरार हैं।

 

यह भी पढ़ें: चंदा प्रकरण: विपक्षी नेताओं से हो पूछताछ, VHP ने पुलिस को लिखा खत

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

परिजन के मुताबिक, 7 जून को टन्नू ने मोनू को मायके आने और अपनी सैलरी साथ लाने के लिए कहा था। अगले दिन सैलरी मिलने के बाद मोनू ने CSC सेंटर से पैसे निकाले और घरवालों से पेट दर्द का बहाना बनाकर दवा लेने की बात कहकर निकल गया। रास्ते में टन्नू ने उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने मोनू का मुंह और नाक दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर जिंदा ही नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसका स्कूटर नहर किनारे खड़ा कर दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

अंतिम संस्कार के बाद मोबाइल से खुला राज

10 जून को आसलवास के पास नहर से मोनू का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं होने के कारण पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हादसा माना और परिजन ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। अगले दिन पुलिस ने मोबाइल लौटाया तो उसमें मौजूद पूरा डेटा डिलीट मिला। साइबर विशेषज्ञों की मदद से चैट और कॉल रिकॉर्ड रिकवर किए गए। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मोनू ने टन्नू को 49 बार फोन किया था और दोनों के बीच तीन मिनट तक बातचीत भी हुई थी। चैट से यह भी पता चला कि टन्नू लगातार अपने प्रेमी सोनू के संपर्क में थी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, हर महीने पटना में लगेगा सहयोग शिविर

परिजन की शिकायत पर बदली जांच की दिशा

परिजन ने मोबाइल से मिले सबूत पुलिस को सौंपकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि शुरुआती दौर में पुलिस ने सबूतों को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में उन्होंने DSP और SP से शिकायत की, जिसके बाद जांच तेज हुई। पूछताछ में टन्नू ने कथित तौर पर प्रेमी सोनू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की। DSP सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि टन्नू और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सोनू और अमन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें