देशभर में अब मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है और गर्मियों ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत और मध्य भारत के इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है, जिससे लोग अपने कूलर-एसी साफ करने लगे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी कंपा देने वाली सर्दी नहीं है, बल्कि वहां भी तेज धूप होने लगी है। भाारत के मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान अगले 4 दिनों तक, यानी 9 मार्च तक सामान्य से 8-12 डिग्री रहेगा। जबकि दिल्ली-एनसीआर में तामपान 35-37 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ेगा। वहीं, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम के बिगड़ने की चेतावानी भी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: संथाल कार्यक्रम पर गरमाया मुद्दा, ममता बोलीं- BJP के इशारे पर राजनीति न करें
J&K और हिमाचल में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 9-11 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ में बर्फबारी हो सकती है। इसमें बताया गया है कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवा चली, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कुछ छिटपटु इलाकों में भी गर्म हवा की स्थिती बनी रही।
यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आएंगे अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
ज्यादातर राज्यों में गर्मी
इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के आंतरिक भागों के कई जगहों पर अधिकतम तापमान 37-41°C के बीच दर्ज किया गया। उत्तरी कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भी यही स्थिती बनी रही। भारत के मैदानी इलाकों के शेष भागों में अधिकतम तापमान 31-36°C के बीच रहा। महाराष्ट्र के अमरावती में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.8°C दर्ज किया गया।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी-बिहार में बारिश के अलर्ट के बीच दिल्लीवासियों का भी एक सवाल है कि क्या आज राजधानी में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इतना ही नहीं आज तापमान बढ़ने की वजह से लोग गर्मी से परेशान भी रहने वाले हैं। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।