किसान सावधान! बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग के अनुमान से जान लीजिए
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में ओले गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से परेशान किसान, Photo Credit: ANI
देशभर में मौसम का मिजाज बदला है। इस साल अप्रैल महीने में भी तापमान सामान्य से काफी कम है। उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में अगले कुछ दिनों तक मौसम की मार जारी रह सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय और इसका असर अगले कुछ दिनों तक रह सकता है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के साथ-साथ 12 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण किसान परेशान हैं
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। कल दिल्ली में भले ही बारिश हुई हो लेकिन अगले कुछ दिनों तक अब मौसम साफ रहने वाला है। बीते करीब एक महीने से मौसम में बदलाव के कारण वायु प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है। हालांकि, आने वाले 3 से 4 दिनों तक तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Live: असम, केरल और पुडुचेरी में आज होगी वोटिंग, पढ़ें हर जरूरी अपडेट
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई फरेखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामती मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा, औरेया और बिजनौर में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा के आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दरभंगा, मधुबनी, अररिया, समस्तीपुर, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और किशनगंज समेत आसपास के जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। कल यानी 10 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 3 से 4 दिन में घर तक पहुंचाया जा रहा सिलेंडर, मंत्री लेशी सिंह का दावा
सि
राजस्थान-मध्यप्रदेश का मौसम
राजस्थान और मध्य प्रदेश की बात करें तो इन दोनों राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, आज रात से मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। कल से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, आज कुछ जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। राज्य के 10 से ज्यादा शहरों में अभी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे है और अगले 10 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, निवाड़ी, मैहर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में बारिश होने की संभावना है। इस राज्य में भी राजस्थान की तरह ही कल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के पहाड़ी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है, जहां मौसम की गतिविधायां जारी हैं। उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कल भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Elections 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में आज वोटिंग, कहां, किसके बीच मुकाबला
हिमाचल की बात करें तो हिमाचल के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने शिमला, कांगड़ा, कसौल, कुफरी समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के करीब 13 राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत में केरल, गोवा और तमिलाडु में मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके साथ ही ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज असम और मेघालय में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं और यह 11 अप्रैल तक जारी रह सकती हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


