logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मार्च में ही तूफान, बारिश और लू का अलर्ट जारी, आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

देशभर में गर्मी लगातार बढ़ रही है और कुछ राज्यों में तो लू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Rain

बारिश, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देशभर में कुछ पहाड़ी राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण अभी भी बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आने वाले कुछ ही दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रह सकता है। इसके साथ ही कुछ राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने 4 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 

 

दिल्ली एनसीआर की बाद करें तो यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में आज तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे अब रात के समय गुलाबी सर्दी का दौर खत्म हो जाएगा और आपको पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ेगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं राज्यसभा जाना चाह रहा हूं...', नीतीश कुमार का एलान, CM पद से विदाई तय

आज का मौसम

पहाड़ों पर बारिश 

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में 5 से 11 मार्च के तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। कल गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है लेकिन पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

आंधी का अलर्ट

देश के पूर्वी हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में  गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा में 8 और 9 मार्च को बारिश होने की संभावना है। आने वाले एक हफ्ते में बिहार और झारखंड में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय समेत अन्य राज्यों में  8 से 11 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: PM के सपने को सांसदों ने ही नहीं दी तरजीह, आदर्श ग्राम योजना का क्या हुआ?

लगातार बढ़ रहा तापमान

इन इलाकों में बढ़ी गर्मी

देशभर में अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कुछ हिस्सों में तो अभी से लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय इलाकों के लिए गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। कोंकण क्षेत्र में 5 मार्च को कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा गुजरात के तटीय इलाकों में 5 और 6 मार्च को गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है और मौसम उमस भरा रहने की संभावना है। कोंकण क्षेत्र में 6 और 7 मार्च को भी उमस और गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें