logo

ट्रेंडिंग:

'मैं राज्यसभा जाना चाह रहा हूं...', नीतीश कुमार का एलान, CM पद से विदाई तय

बिहार के अगले डिप्टी सीएम निशांत कुमार हो सकते हैं। नीतीश कुमार, अब बिहार के मुख्यमंत्री का पद से इस्तीफा देने वाले हैं।

nitish kumar

नीतीश कुमार। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अब बिहार से बाहर, केंद्र की ओर जा रहे हैं। बिहार का मुख्यमंत्री पद वह छोड़ रहे हैं। बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा जताई है। नीतीश कुमार का अब बिहार जाना तय माना जा रहा है। उनके इस्तीफे की अटकलें थीं, अब उन्होंने यह खुद एलान किया है। 

नीतीश कुमार ने X पर लिखा, 'पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।'

यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार की कॉपी हैं निशांत', अचानक तारीफ में क्यों जुट गए JDU के नेता?

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार:-
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।'

नीतीश कुमार का सियासी सफर कैसा रहा है?

नीतीश कुमार, 20 साल से मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 10 बार यह पद संभाल चुके हैं। अब वह राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। वह गुरुवार को ही राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाले हैं। नामांकन के बाद या चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं कि बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिल सकता है, क्योंकि NDA में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है।

यह भी पढ़ें: चौकीदार और दफादार पर विधानसभा में हुआ हंगामा, विपक्ष पर भड़के नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौन हैं?

  • सम्राट चौधरी: बीजेपी के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री हैं। सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह कुशवाहा समाज से हैं और पार्टी में काफी प्रभावशाली हैं। 
  • नित्यानंद राय: केंद्र में राज्य मंत्री और बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वह मजबूत दावेदार हैं। यादव समाज से आने के की वजह से पार्टी को फायदा हो सकता है।
  • विजय कुमार सिन्हा: बिहार के डिप्टी सीएम हैं, बिहार की राजनीति के चर्चित नाम हैं। उनके अलावा दिलीप जायसवाल और संजीय चौरसिया का भी नाम आगे चल रहा है। 

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का क्या होगा?

निशांत कुमार आज JD(U) में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं। उन्हें डिप्टी सीएम या पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पहले कुछ खबरों में उन्हें राज्यसभा भेजने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब वह बिहार में ही उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे नीतीश कुमार, विरोधियों को घेरने का पूरा प्लान समझिए

JDU को क्या मिलेगा?

JDU को दो डिप्टी सीएम मिल सकते हैं। विजय कुमार चौधरी और निशांत। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अमित शाह आज पटना में हैं, और NDA के नेता इस पर फैसला ले रहे हैं। जल्द ही साफ हो जाएगा कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा।  

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap