logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1 से 3 फरवरी तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिणी नेपाल, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोहरा के साथ में बादल दिखे।

weather today

देश का मौसम Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

देश में पिछले 24 घंटों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ में धने-काले बादल छाए हुए हैं तो पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज, 31 जनवरी 2026 को सुबह देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी और कोहरे की स्थिति देखी गई।

 

इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया कि सैटेलाइट से आई तस्वीरों में उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिणी नेपाल, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर  (SEOC) और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में कोहरा और बादल दिखाई दिए। विभाग ने 1 से लेकर 3 फरवरी को बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। बारिश पूर्वी यूपी, ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: सरकारी हो या प्राइवेट, हर स्कूल में सैनिटरी पैड रखना अनिवार्य, SC का बड़ा फैसला

मौसम बदलने की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 2 से 5 फरवरी के बीच यह सिस्टम फिर सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। इसी वजह से देश के कई हिस्सों में 10 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश के आसार बने रहेंगे।

 

 

 

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 02 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान 1 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: 25 मौत के बाद जागा प्रशासन, Wow! Momo के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें