logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से लेकर MP तक गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज बारिश से मिलेगी राहत

दिल्ली में 7 अप्रैल से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। 9 अप्रैल को 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पिछले 3 सालों का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट पढ़ें।

Delhi Today Weather

दिल्ली का मौसम, Photo Credit: PTI

बुधवार 9 अप्रैल को दिल्ली में दिन और रात का तापमान ऊपर बना रहा है, जिससे दिल्लीवासी लू और गर्म रात दोनों की चपेट में रहे। 9 अप्रैल को इस साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 7 अप्रैल से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। ​इससे पहले 31 मार्च 2022 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था।  हालांकि, 10 अप्रैल से मौसम में कुछ राहत की संभावना है, क्योंकि हल्की बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। 

 

मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में दिल्ली में बहुत हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में गुरुवार को दिल्ली का तापमान  38-40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार से शनिवार तक 36-38 डिग्री तक तापमान में गिरावाट आ सकती है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो यह लगातार चौथे दिन भी खराब कैटेगरी में रही, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक 246 रहा।

 

यह भी पढ़ें: AC, कार और फोन, हर साल बढ़ती गर्मी के जिम्मेदार हैं आपके 'शौक' 

अन्य राज्यो का हाल जानें 

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार, गुजरात और मध्य प्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें सुधार होगा। वहीं, 12 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में लू की स्थिति बनी रही। पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कच्छ के कुछ भागों में लू की स्थिति बनी रही। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात क्षेत्र के कुछ भागों में भी लू जारी है। वहीं, तेलंगाना और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर ओला गिरने की संभावना है तो तमिलनाडु और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़ें: क्या होती है पानी वाली डाइट? जानें इसके फायदे और नुकसान

हीटवेव और बारिश की चेतावनी

  • राजस्थान - 10, 14 और 15 अप्रैल को लू की स्थिति रहने की संभावना है। 
  • पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 9 अप्रैल को लू की स्थिती रही। वही, 15 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है।
  • 10 अप्रैल को मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र में लू की स्थिति रहने की संभावना है।
  • 10 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।
  • 9-11 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
  •  10 और 11 अप्रैल को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap