logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मौसम: राजस्थान, गुजरात में आज रेड अलर्ट, आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Weather PTI

बारिश में एक्टिवा पर जाते लोग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के पश्चिमी हिस्सों में मॉनसून ने सबसे ज्यादा असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 24 जुलाई के लिए राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य भारत में भी मॉनसून सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी आज भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

आज सबसे ज्यादा बारिश का खतरा राजस्थान में है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ा है। विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बजाय और सक्रिय रह सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, फिर भी सरकार की चिंता खत्म नहीं, वजहें समझिए

 

गुजरात में खतरा

गुजरात इस समय सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है। दक्षिण और मध्य गुजरात के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। वलसाड में 24 घंटे के भीतर करीब 36 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। हालात को देखते हुए वलसाड समेत कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए अतिरिक्त एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया है। रिपोर्टों के अनुसार, अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

 

महाराष्ट्र में भी रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में इस साल बारिश आफत बनकर आई है। जहां अन्य राज्यों में बारिश कम रिकॉर्ड की जा रही है, वहीं महाराष्ट्र में इस साल बारिश रिकॉर्ड तोड़ रही है। आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र के लिए आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कोंकण क्षेत्र, घाट इलाकों और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मुंबई में शुक्रवार को येलो अलर्ट है, लेकिन पालघर में रेड अलर्ट और ठाणे, रायगढ़ तथा रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी है। लगातार बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जबकि मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में पानी तेजी से बढ़ा है और मोडक सागर झील ओवरफ्लो हो चुकी है।

 

अन्य राज्यों के हाल

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में भी अगले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर बना रहेगा।

 

पहाड़ी राज्यों में भी खतरा

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। कई इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है और प्रशासन संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इसके साथ ही इन राज्यों में फ्लैश फल्ड का खतरा बना हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक पर देर रात PM मोदी ने जारी किया वीडियो मैसेज, आज कैबिनेट में होगा फैसला

पूर्वोत्तर में तबाही

इस साल बारिश के कारण सबसे ज्यादा तबाही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मची है। पूर्वोत्तर राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। असम के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर ऊंचा बना हुआ है। राहत शिविरों में हजारों लोग रह रहे हैं और कई निचले इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। इसके चलते प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।

 

किन राज्यो में होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार, आज यानी 24 जुलाई को राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम भारत में सबसे अधिक असर राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता है।

Related Topic:#Weather Today#Rains

और पढ़ें