logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फरवरी में ही क्यों होने लगी तेज गर्मी? मौसम विभाग ने बताई वजह

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ला नीना के कमजोर पड़ने की वजह से सर्दी का असर जल्‍दी कम हुआ और गर्मी ने समय से पहले दस्‍तक दी है

Weather today

मौसम में बढ़ी गर्मी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में मौसम करवट ले चुका है। अब सर्दी सुबह और शाम की बची है, वो भी हल्की। दिन में गर्मी होने लगी है, जिससे बचने के लिए लोग पंखा चलाने लगे हैं। अभी दिल्ली एनसीआर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है।

 

इस बीच मौसम विभाग ने भी बताया है कि इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हुआ

भारत मौसम विभाग ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों की वजह से 26 से 28 फरवरी, 2 से 3 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ में बर्फबारी होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि पंजाब के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहेगा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

 

यह भी पढ़ें: साल में 12 महीने, लेकिन 13 रिचार्ज; टेलीकॉम कंपनियां कैसे काट रहीं जेब?

पहाड़ी इलाकों में तापमान 3-5°C तक अधिक

मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढतोरी हुई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात के साथ ही बंगाल के पहाड़ी इलाकों में तापमान 3-5°C तक अधिक रहा। 

 

मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ला नीना के कमजोर पड़ने की वजह से सर्दी का असर जल्‍दी कम हुआ और गर्मी ने समय से पहले दस्‍तक दी है। यही वजह है कि फरवरी में ही तेज धूप और गर्मी का अनुभव होने लगा है।

 

यह भी पढ़ें: BSNL से दिल्ली मेट्रो तक, हजारों करोड़ का नुकसान करा रहीं सरकारी कंपनियां

एनसीआर के AQI में गिरावट

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं का साफ असर देखने को मिल रहा है। इन हवाओं की बदौलत लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें