logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP-दिल्ली में ठंड और कोहरा बढ़ेगा, इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

भारत की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और देश के दूसरे कई राज्यों में ठंड और कोहरे का असर अब और बढ़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा।

आज का मौसम, Weather Update,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के दूसरे कई राज्यों में ठंड और कोहरे का असर अब और बढ़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार 26 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाने की संभावना है। जानिए आज का मौसम 

 

यह भी पढ़ें: ई-बाइक मार्केट पर पुरानी कंपनियों का कब्जा, क्या पीछे छूट रहे हैं स्टार्टअप?

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?  

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड तेजी से बढ़ रही है, वहीं मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 नवंबर को एनसीआर में शैलो फॉग यानी हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा। वहीं 28, 29 और 30 नवंबर तक कोहरा और गहरा सकता है।   

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 नवंबर के दौरान केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 26 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

इसके अलावा, केरल और माहे में 28 नवंबर तक कई जगहों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 28 नवंबर तक बारिश हो सकती है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर तक कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

 

केरल और माहे में भी 27 नवंबर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 28 नवंबर तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में होगा कोहरे और ठंड का डबल अटैक 

मौसम विभाग ने उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आज यानी 26 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 29 नवंबर तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

 

वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 नवंबर तक घना कोहरा छाने की आशंका है। ओडिशा में भी 26 नवंबर को कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। बताते चलें कि मौसम विभाग ने इस सप्ताह पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है।  

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें