logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दक्षिण भारत में आंधी-बारिश बढ़ाएगी मुश्किल, दिल्ली-UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। असम और मेघालय समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा छाया रह सकता है। आज का मौसम जानिए।

आज का मौसम, Weather Update,

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

 

वहीं दूसरी ओर, 24 से 25 नवंबर के दौरान असम और मेघालय में, 24 नवंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 23-25 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। दिल्ली-NCR में 24 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: इजराइल की सेना ने रोका था महिला सैनिकों का ट्रायल, कोर्ट ने क्यों दिया दखल?

कहां कैसा रहेगा मौसम? 

  • उत्तर प्रदेश में आज ठंड बढ़ने के साथ सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा रहेगा। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
  • बिहार में आज धूप निकलने और मौसम के मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, कुछ क्षेत्रों में सुबह कोहरे या बारिश-गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है।
  • हरियाणा और पंजाब में ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह के समय कोहरा और धुंध छा सकती है और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
  • राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, साथ ही ठंड में बढ़ोतरी और कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश में मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है और कुछ इलाकों में बारिश व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
  • झारखंड में कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।  

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में 24 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। सुबह के वक्त कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी। सुबह और रात के तापमान में गिरावट का एहसास बना रहेगा। 

 

इसके अलावा कल यानी 25 नवंबर को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह कुछ जगहों पर हल्का तो कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। 26 नवंबर को भी सुबह धुंध और हल्के कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।  

दक्षिण भारत में मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, 24 नवंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। बात करें तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल की तो यहां कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

इसके अलावा केरल और माहे में कई जगहों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। वहीं कर्नाटक में तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, तेलंगाना में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट  

मौसम विभाग ने 24 नवंबर को कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे की संभावना है। बताते चलें पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।    

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें