logo

ट्रेंडिंग:

देहरादून में बादल फटा, पानी में डूबी मुंबई; देशभर में ऐसा रहेगा मौसम

देश के कुछ राज्यों में बारिश के कारण अभी भी लोग परेशान हैं। सोमवार देर रात उत्तराखंड में एक जगह बादल फटा तो दूसरी तरफ मुंबई भी पानी में डूब रही है।

Rain

बारिश, Photo Credit: PTI

आधा सितंबर बीत जाने के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश के कारण तबाही मची हुई है और आने वाले कुछ दिनों में कुछ राज्यों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। बीती रात उत्तराखंड के सहस्त्रधारा में बादल फटा, जिसके कारण कुछ दुकानें बह गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, दो लोगों को लापता बताया जा रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और आज भी मुंबई में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राजस्थान, पंजाब और गुजरात से दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है।

 

मुंबई में सोमवार सुबह से लगातार बारिश हो रही थी, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लग गया। अंधेरी सबवे पर पानी भरने के बाद सोमवार को इसे बंद कर दिया गया। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण लोकल ट्रेनें देरी से चली। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में फोटो और वीडियोग्राफी पर रोक, उल्लंघन पर क्या होगा?

उत्तराखंड-हिमाचल में अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी है। कल देर रात देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने के कारण कई दुकानों का नुकसान हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। आज भी उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून समेत सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और टिहरी गढ़वाल में बहुत भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

देश के दूसरे पहाड़ी राज्य हिमाचल में भी इस साल बारिश ने तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर में आज हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही ऊना, बिलासपुर,हमीरपुर ,कांगड़ा,मंडी,सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

बिहार यूपी में कैसा है मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के कई हिस्सों के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बिहार में भी मौसम बदल रहा है और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले पांच दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। राज्य में 15 से 19 अगस्त तक बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून की विदाई हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: कहीं गुस्सा, कहीं समर्थन, भारत-पाक मैच पर क्या कह रहे हैं लोग?

अन्य राज्यों का हाल

राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश थम गई है और अब लोग चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी 29 सिंतबर तक भारी बारिश की संभावना है।

Related Topic:#Weather Today#Rains

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap