logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शराब ठेके से मेट्रो स्टेशन तक, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में क्या-क्या बंद?

10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक चौबंद हो गई है। 23 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। मेट्रो स्टेशन और शराब ठेकों को बंद कर दिया गया है।

news image

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के बीच राजधानी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। 57 मेट्रो स्टेशन कल यानी शनिवार को बंद रहेंगे। रात 9 बजे से सीमाओं को भी बंद किया जाएगा। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों के 23000 जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन से पहले ही रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाले 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

 

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और यूपी से लगने वाली सीमाओं पर निगरानी तेज कर दी है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। पुलिस ने एक खुला पत्र भा जारी किया है। कैप्शन में लिखा, 'हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र, क्योंकि हर वर्दी, हर राय और हर मतभेद से ऊपर, हम सब सबसे पहले इंसान हैं।'

 

पत्र में लिखा, 'आपकी आवाज आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं। फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं।'

 

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस को खुली छूट नहीं, SC ने खारिज की याचिका

57 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। संवेदनशील स्थानों में भीड़ जुटने की आशंका पर दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। प्रभावित स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, आईएनए, हौज खास, आजादपुर, जामिया मिलिया इस्लामिया, शाहीन बाग, वेलकम और रोहिणी पश्चिम शामिल हैं।

दो दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके


दिल्ली आबकारी विभाग ने भी प्रदर्शन से एक दिन पहले और प्रदर्शन वाले दिन शराब ठेकों को बंद रखने का आदेश दिया है। 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश मौजूदा हालात और दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर दिया गया है।

नई दिल्ली में  धारा- 163 लागू

पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। लगभग 23000 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर किसी ने धारा 163 का उल्लंघन किया, तोड़फोड़ की या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली और निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर दो बजे के बीच पहुंचने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया। रेलवे ने कहा कि 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने मूल स्टेशनों से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें मूल स्टेशनों से ही रद्द कर दी जाएंगी। इस आदेश से लगभग 38 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं IPS गौरव यादव? जिन्हें मिली है पंजाब के नए DGP पद की जिम्मेदारी

सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने 7 अक्टूबर को एक सूचना पत्र दिल्ली पुलिस को सौंपा था। इसमें जंतर-मंतर में प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी गई थी। दो दिन बाद यानी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) नूपुर प्रसाद ने बताया कि पिछले आंदोलन के दौरान सीजेपी ने शर्तों का पालन नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन की अनुमति 10 दिन पहले मांगनी अनिवार्य है, जबकि इस बार अंतिम समय में मंजूरी मांगी गई।


और पढ़ें