logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं IPS गौरव यादव? जिन्हें मिली है पंजाब के नए DGP पद की जिम्मेदारी

पंजाब में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को अब स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) बना दिया गया है। गौरव यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं।

Punjab New DGP, IPS Gaurav Yadav, गौरव यादव

पंजाब के नए DGP गौरव यादव, Photo Credit- @PunjabPoliceInd/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में कार्यकारी पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को अब स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) बना दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने स्थायी डीजीपी के लिए तीन नामों का चयन किया था, जिसमें डॉ. शरद सत्या चौहान, हरप्रीत सिंह सिंधु और गौरव यादव का नाम  शामिल था। इसमें से 1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव के नाम पर मुहर लगी। वह पहले से ही पंजाब में बतौर कार्यकारी डीजीपी के रूप में नियुक्त थे।    

 

माना जा रहा है कि इस स्थायी नियुक्ति से पंजाब पुलिस के कामकाज में स्थिरता आएगी और कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे। गौरव यादव की गिनती पंजाब कैडर के सबसे अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। 

 

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटनरेशनल एयरपोर्ट, यूपी सरकार का फैसला

कौन हैं IPS गौरव यादव 

1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके हैं। गौरव यादव पंजाब पुलिस में मॉर्डनाइजेशन विंग में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा, वह अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सरकार के समय कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

गौरव यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अंतर्गत नौपेड़वा क्षेत्र के बेलापार गांव के रहने वाले हैं। गौरव यादव के पिता भगवती प्रसाद यादव कर्नल रह चुके हैं। वह भगवती प्रसाद के इकलौते पुत्र हैं। इसका अलावा गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ व दिल्ली में हुई है।   

अरविंद केजरीवाल से पुराना नाता

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी और अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व DGP पीसी डोगरा के दामाद हैं। गौरव यादव 2029 में रिटायर हो रहे हैं। 


और पढ़ें