logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 स्थानों पर एयर स्ट्राइक, सीमा पर फायरिंग; अब क्यों भिड़े पाक-तालिबान?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। सीमा पर मंगलवार को 5 घंटे तक गोलाबारी हुई। गुरुवार की तड़के पाकिस्तान ने 10 स्थानों पर एयर स्ट्राइक की।

Pakistan Afghanistan Tension

अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ चुका है। इस्लामाबाद ने दावा किया कि उसने 10 स्थानों पर हवाई हमलों को अंजाम दिया। इन ठिकानों का इस्तेमाल ड्रोन भंडारण और पाकिस्तान पर हमले के तौर पर किया जा रहा था। तालिबान प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तानी हमले में चार लोगों की जान गई। काबुल ने उचित जवाब देने का एलान किया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया और कहा कि इसके बाद ही 10 स्थानों पर एयर स्ट्राइक की। ताजा झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है।

 

तालिबान प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक पाकिस्तान ने कंधार, पक्तिया और खोस्त प्रांतों पर हमला किया। कंधार में सिटी सेंट्रल को निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों ने फाइटर जेट की आवाज और जोरदार धमाका सुना। पाकिस्तान ने इससे पहले कुनार प्रांत में सोमवार को तीन स्थानों पर हवाई हमला किया। इसमें तीन लोगों की जान गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'जंग हिंद महासागर तक ले जाएंगे', ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी

ड्रोन लॉन्चिंग साइट को निशाना बनाया: पाकिस्तान

पाकिस्तानी के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया। तरार ने दावा किया कि बुधवार को अफगानिस्तान से ड्रोन ने घुसपैठ की। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोनों को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी आत्मरक्षा और संप्रभु अधिकार का इस्तेमाल किया। अफगानिस्तान के उन 10 ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक और ड्रोन अटैक किया, जिनका इस्तेमाल ड्रोन को लॉन्च करने और भंडारण करने में किया जा रहा था। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि पाकिस्तान पर हमने कोई ड्रोन हमला नहीं किया। 

कंधार में भी बड़ा हमला

आमू टीवी ने अपनी रिपोर्ट में खोस्त के तालिबान गवर्नर के हवाले से बताया कि तड़के लगभग साढ़े तीन बजे इस्माइल खेल, गुरबुज और मंडोजई जिलों हमला किया गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कंधार में भी एयर स्ट्राइक की गई। पाकिस्तान अपने पड़ोसी अफगानिस्तान पर टीटीपी को पनाह देने का आरोप लगाता है। हालांकि तालिबान सरकार इससे इनकार करती है। हाल ही में सऊदी अरब, तुर्की और चीन ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने का प्रयास किया। लेकिन ताजे हमलों से तनाव बढ़ गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'रूस को सीमित करिए', जेलेंस्की ने की अपील, ट्रंप ने किया जिनपिंग का स्वागत

नए विवाद की जड़ क्या?

मौजूदा तनाव की वजह पाकिस्तान के कोहाट जिले में हुआ बम धमाका है। इसमें कम से कम 17 पुलिसकर्मियों समेत 31 लोगों की जान गई थी। 70 से अधिक लोग घायल हुए थे। 24 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने आठ आतंकियों को मारने का दावा किया था। पाकिस्तान ने टीटीपी पर हमले का आरोप लगाया। सोमवार को अफगानिस्तान सीमा के भीतर हमला किया और 28 आतंकियों को मारने का दावा किया। 

सीमा पर भारी तनाव

अफगान मीडिया के मुताबिक सीमा पर तनाव भरे हालात हैं। मंगलवार को पक्तिया के जाजी आर्यूब जिले में पाकिस्तान सेना और तालिबान के बीच 5 घंटे तक झड़प चली। बड़ी संख्या में नागरिकों को अपने घर छोड़ने पड़े।


और पढ़ें