महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता अजीत पवार के विमान हादसे की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के बीच सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह पोस्ट ठीक हादसे के समय पोस्ट किया गया। ऐसा इसलिए हुआ होगा क्योंकि अक्सर नेताओं के पोस्ट पहले से ही शेड्यूल रहते हैं। हालांकि इस पोस्ट को अब हटा दिया गया है।
इस पोस्ट में उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया था। आपको बता दें कि इस पोस्ट के आने के कुछ ही समय बाद उनके विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: LIVE: अजित पवार नहीं रहे, बारामती में प्लेन क्रैश, महाराष्ट्र में शोक की लहर

क्या था पोस्ट में?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने 28 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8:57 बजे X पर लाला लाजपत राय को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट प्लेन क्रैश से लगभग आधे घंटे पहले की थी, जब वे बारामती जा रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लाला लाजपत राय को 'पंजाब के शेर' कहकर श्रद्धांजलि दी, जिसमें उनकी ही कही बात लिखी थी, 'जो वार मुझ पर किए गए हैं, वे भारत में ब्रिटिश शासन के ताबूत की आखिरी कील साबित होंगे।'
कब हुआ हादसा?
अजीत पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे जब उनके प्राइवेट जेट ने लैंडिंग के दौरान क्रैश कर लिया। यह हादसा 28 जनवरी 2026 को हुआ जिसमें उनके साथ 5 अन्य लोग शामिल थे।
यह घटना महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा झटका है, क्योंकि अजित पवार NCP के प्रमुख नेता थे।