इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप ने सोमवार को भारत समेत कई अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' कर दिया। कंपनी ने ऐप के सभी फीचर्स को ब्लॉक कर दिया। इस कार्रवाई से प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस समस्या को बताया।
हालांकि, वाट्सऐप ने इस कार्रवाई को लेकर कहा है कि कंपनी ने यह कदम सर्विस का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ उठाया है।
वाट्सऐप ने क्या कहा?
वाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम हमेशा उन लोगों से आगे रहने की कोशिश कर रहे हैं जो हमारी सर्विस का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरे यूजर्स को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए अकाउंट्स बैन कर रहे हैं। कभी-कभी हमसे यह गलती हो जाती है और अगर हमसे गलती होती है, तो हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करते हैं ताकि लोग वापस चैटिंग कर सकें।'
यह भी पढ़ें: असम में फिर से आने वाली है तबाही! आज कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
दरअसल, वाट्सऐप में यह दिक्कत सोमवार रात करीब 8 बजे पर तब सामने आई जब यूजर्स को मैसेजिंग ऐप से बिना किसी पहले से चेतावनी के यह समस्या आने लगी।
यूजर्स को दिखा वाट्सऐप मैसेज
यूजर्स को वाट्सऐप ने स्क्रीन पर एक अकाउंट रिव्यू का मैसेज दिखाया। इसमें लिखा था, 'अकाउंट रिव्यू में है। रिक्वेस्ट की तारीख: 3 अगस्त 2026 आपके अकाउंट की गतिविधियां और डिवाइस की जानकारी चेक की जा रही है ताकि यह पक्का हो सके कि यह हमारी टर्म्स ऑफ सर्विस को फॉलो करता है। हम आपको आमतौर पर 24 घंटे के अंदर रिजल्ट बता देंगे।'
इस मैसेज के बाद वाट्सऐप अकाउंट की दिक्कतों के बारे में जानने का एक विकल्प दिखाता है। इसमें वाट्सऐप का इस्तेमाल जिम्मेदारी से कैसे करें। गाइडेंस देखें और चोरी हुए फोन और अकाउंट के बारे में विकल्प शामिल हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अलग-अलग मैसेज पोस्ट किए।
यह भी पढ़ें: बिना रजिस्ट्रेशन कैसे चल रहा RSS? प्रियांक खड़गे बोले- कानून बनाएंगे
यूजर्स की आई प्रतिक्रिया
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरा वाट्सऐप अकाउंट बिना किसी वजह के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने पहले ही अपील कर दी है, लेकिन रिव्यू पेज पर सिर्फ एक आम मैसेज दिख रहा है जिसमें लिखा है कि आमतौर पर 24 घंटे के अंदर इसका रिव्यू किया जाएगा। मेरी तुरंत मदद करें।'