logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक ही जगह पर थम गया मॉनसून, दिल्ली से UP तक में कब देगा दस्तक? जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच मॉनसून को लेकर चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि कई दिनों से मॉनसून एक जगह पर थम गया है।

Rain

दिल्ली में बारिश, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है तो कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी 19 जून को 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जून का महीना आधे से ज्यादा बीत गया है लेकिन मॉनसून अभी तक एक जगह अटका हुआ है। इसको लेकर भी लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि मॉनसून कब आएगा और कब रफ्तार पकड़ेगा। 

 

कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 11 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में मौसम विभाग ने मौसम चेतावनी जारी की है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के अंदर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश के साथ तूफान-आंधी की चेतावनी है और इससे नुकसान होने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: गोल्ड लोन के लिए बैंक में रखे थे, वहीं से गायब हो गए सोने के 96 पैकेट

कब आएगा मॉनसून?

पिछले कुछ दिनों से मॉनसून एक जगह पर अटका हुआ है, लेकिन अगल कुछ दिनों में मॉनसून रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के अंदर दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा। मॉनसून अब तक दक्षिण और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में पहुंच चुका है और ओडिशा आंध्र प्रदेश में भी एंट्री ले चुका है लेकिन इसके बाद से रफ्तार थम गई है। हालांकि, अब मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। ऐसे में अनुमान है कि 20 से 25 जून के बीच में उत्तर भारत के कई राज्यों तक मॉनसून पहुंच सकता है। यूपी में 25 जून तक, तो दिल्ली में 25-30 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है।  

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने आज देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन 11 राज्यों में बारिश होगी उनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब,पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 24 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 19 से 22 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने तेज हवाएं और तूफान चलने की भी संभावना जाहिर की है।

गर्मी का कहर जारी

एक तरफ तो कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। जिन राज्यों में आज गर्मी का कहर देखने को मिलेगा, उनमें बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के कुछ गिस्से, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'भारत का साथ देंगे', क्या सच में भरोसे के लायक है ट्रंप का यह बयान?

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

देश के पहाड़ी राज्यों की बात करें तो यहां भी मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना आज जताई गई है। इसके साथ ही कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में राज्य में तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है। 

 

हिमाचल प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के अनुसार, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चंबा जिले में और कांगड़ा जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ  दिनों में ओले गिरने और आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। 

 

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां भी मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा। राजौरी, पुलवामा, पुंछ और कुपवाड़ा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।


और पढ़ें