logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज फिर कई स्टेशनों के बंद होने की जानकारी देते हुए यात्रियों के लिए एजवाइजरी जारी की है।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के कारण तनाव जारी है। कल रात छात्रों और पुलिस तके बीच झड़प देखने को मिली। संसद का मॉनसून सत्र भी चल रहा है जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से यह इलाका और भी ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इसको देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पर पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। 

 

कल भी दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद कर दिया गया था और आज फिर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई मेट्रो स्टेशनों के बंद होने की जानकारी दी है। एडवाइजरी जारी करते हुए बताया गया है कि आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को एंट्री और एग्जिट के लिए बंद रखा जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे बहुत खुशी है....', दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बोले सलमान खान

 

ये स्टेशन रहेंगे बंद

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में इन स्टेशनों के अगले आदेश तक बंद रहने की घोषणा की है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि मेट्रो स्टेशन के गेट भले ही बंद रहे लेकिन राजीव चौंक, मंडी हाउस जैसे तमाम स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। 

 

यह भी पढ़ें: कई शहरों में तेज हो रहा आंदोलन, जंतर-मंतर पर बार-बार टकराव के बीच सरकार अलर्ट

छात्रों का प्रदर्शन जारी

दिल्ली में 20 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शन में पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था जिसके बाद से नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन और भी ज्यादा तेज हो गया। छात्र अपनी मांगों पर अड़ गए हैं और संसद में भी इस मुद्दे पर संग्राम जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हर रोज हजारों की संख्या में छात्र जुड़ रहे हैं। 

Related Topic:#Delhi Metro

और पढ़ें