logo

ट्रेंडिंग:

मन की बात में किस सिक्योरिटी गार्ड की तारीफ करने लगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में राजस्थान के सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र सिंह का जिक्र किया। जानिए उन्होंने ऐसा क्या किया जो पीएम ने भी उनकी तारीफ की।

PM Modi

जितेंद्र सिंह राठौर, Photo Credit: PTI/Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम मन की बात में देश को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने बिहार की सोलर दीदी देवकी देवी से लेकर सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र सिंह राठौड़ का जिक्र किया है। मन की बात में प्रधानमंत्री ने सूरत के सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र सिंह का जिक्र करते हुए उनकी देशभक्ति के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि सूरत में रहने वाले जितेंद्र सिंह राठौड़ के बारे में जानकर आपको बहुत सुखद एहसास होगा। मन गर्व से भर जाएगा।

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि जितेंद्र सिंह पिछले कई साल से उन वीर जवानों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक हजारों शहीद जवानों की तस्वीरें और उनकी जानकारी इकट्ठा कर वह एक अमूल्य धरोहर संजो रहे हैं। शहीदों के प्रति उनका यह समर्पण देशभक्ति की एक अद्वितीय मिसाल है।

 

यह भी पढ़ें-- कौन हैं बिहार की 'सोलर दीदी' देवकी, जिनकी तारीफ कर रहे हैं पीएम मोदी

क्या बोले प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री ने देश निर्माण में व्यक्तिगत योगदान का जिक्र करते हुए जितेंद्र का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रेरक कार्य की शुरुआत तब हुई जब एक शहीद के पिता के शब्द जितेंद्र सिंह ने सुने। पीएम ने कहा कि एक शहीद के पिता ने कहा था, 'बेटा गया तो क्या हुआ, वतन सलामत है ना।' इन शब्दों ने जितेंद्र सिंह के दिल को झकझोर दिया और तभी से उनके भीतर देशभक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा कि उन्होंने इसे जीवन का ध्येय बना लिया।

चरणों की मिट्टी संजोकर रखी

प्रधानमंत्री ने बताया कि जितेंद्र के मन में शहीद के पिता की बात सुनकर जितेंद्र सिंह के मन में देशभक्ति का जुनून भर गया। पीएम ने कहा, 'आज जितेंद्र सिंह न केवल शहीद परिवारों के संपर्क में रहते हैं बल्कि उन्होंने लगभग ढाई हजार माता-पिता के चरणों की मिट्टी अपने पास संजोकर रखी है। यह उनके सशस्त्र बलों और शहीद परिवारों के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।' 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जितेंद्र सिंह का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है और प्रत्येक देशवासी को देशभक्ति की सीख देता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'सूरत के एक सुरक्षा गार्ड जितेंद्र सिंह राठौर ने अपना जीवन भारत के शहीदों को समर्पित कर दिया है, ताकि उनकी यादें हमेशा जिंदा रहें।'

 

यह भी पढ़ें: सीमा पर तनातनी, व्यापार पर साथ भारत-चीन, मजबूरी है या रणनीति? समझिए

सोलर दीदी का भी किया जिक्र

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात का यह 125वां संस्करण है। इस संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और वोकल फॉर लोकल मुद्दों पर जोर दिया। 

 

उन्होंने इस प्रोग्राम में ही बिहार में सोलर दीदी के नाम से मशहूर देवकी देवी का भी जिक्र किया। देवकी देवी ने सोलर दीदी योजना का लाभ लिया है और इससे वह 20-25 हजार रुपये महीने का कमा रही हैं। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap