logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं केनिशा पालीवाल जिनकी हल्दीराम परिवार में हुई शादी?

केनिशा पालीवाल की बीते दिनों हल्दीराम ग्रुप के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे से शादी हुई है। शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Vivek Agarwal and Kenisha Paliwal

केनिशा पालीवाल ओर विवेक अग्रवाल Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केनिशा पालीवाल की शादी हाल ही में नागपुर में हुई है। यह शादी अब सुर्खियां बटोर रही है। केनिशा ने हल्दीराम कंपनी के चेयरमैन शिवकिशन अग्रवाल के पोते विवेक अग्रवाल से विवाह किया है। विवेक अग्रवाल और केनिशा की शादी में कई बड़े नामचीन लोगों ने शिरकत की है।

 

इस शादी में बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर बेहतरीन डांस करते नजर आए। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही केनिशा का ब्राइडल लुक भी सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। अब लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर केनिशा पालीवाल कौन हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार ने अपने नियमों के जरिए डीपफेक वीडियो पर कसी लगाम

 

केनिशा पालीवाल कौन हैं?

केनिशा पालीवाल का जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह बचपन से ही लंदन में रह रही हैं। वर्तमान में वह डेल्टा कॉर्प होल्डिंग नाम की कंपनी में काम करती हैं। यह लंदन की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक और सीईओ केनिशा के पिता मुदित पालीवाल हैं। केनिशा के पिता ने इस कंपनी की स्थापना करने से पहले नॉर्विक शिपिंग और कारवेल ग्रुप जैसी कंपनियों में काम किया है।


केनिशा पालीवाल ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई ब्रिटेन की बजाय अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय से की है, जहां उन्होंने Bachelor of Science in Industrial and Labor Relations विषय में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से Science in Technology Management में मास्टर्स किया है।

 

यह भी पढ़ें: इंसान खत्म कर रहे चिड़ियों के सुनने की क्षमता, रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे

 

केनिशा ने अपने जीवन की कुछ अहम जानकारी अपने लिंक्डइन अकाउंट पर बताई है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा बचपन ब्रिटेन में ही गुजरा, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं वहां बहुत संवेदनशील हो रही थी। इसलिए मैंने सोचा, अमेरिका क्यों न जाऊं? अगर मुझे अमेरिका में अच्छा नहीं लगा, तो मैं कभी भी वापस आ सकती हूं। मुझे वहां बुरा नहीं लगा और मैंने वहां छह साल बिताए।'

 

शादी के वीडियो वायरल

केनिशा और विवेक अग्रवाल की शादी इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस शादी में हर चीज बेहद सुंदर और भव्य थी, चाहे वह नागपुर का शानदार होटल हो, शादी में लजीज खाना हो या दुल्हन का बेहतरीन वेडिंग लुक  हर चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शादी के फंक्शंस में जहां एक तरफ शाहिद कपूर के डांस ने चार चांद लगा दिए, वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के डांस ने भी लोगों का दिल जीत लिया। इनके अलावा कई बड़े और प्रसिद्ध लोगों ने भी इस शादी में डांस किया।

Related Topic:#National News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap