नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक खास बच्चे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 8 साल के रणवीर सचदेवा ने इस बड़े सम्मेलन में सबसे छोटे उम्र के मुख्य वक्ता (youngest keynote speaker) के रूप में उपलब्धि हासिल की।
भारत मंडपम में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया भर के बड़े-बड़े टेक सीईओ, लीडर और नीति-निर्माता मौजूद थे, लेकिन रणवीर ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने खुद को एक टेक्नोलॉजिस्ट बताया और स्टेज पर आकर प्राचीन भारतीय दर्शन को आज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने की बात की।
यह भी पढ़ेंः बाराबंकी: खेत गई थी लड़की, पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, रेप की आशंका
सुंदर पिचाई से मिले
ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रणवीर ने कहा, 'मैं यहां इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का सबसे छोटे उम्र का मुख्य वक्ता (कीनोट स्पीकर) हूं। मैं प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक तकनीक से कैसे जोड़ रहा हूं, ये बता रहा हूं। साथ ही, मैं अन्य देशों के AI बनाने के तरीकों के बारे में भी बात कर रहा हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह भी बता रहा हूं कि भारत कैसे AI बना रहा है। मैंने अपना एक भारतीय AI मॉडल जारी किया है, जिससे मैं भारत की GDP में योगदान दे रहा हूं और AI की समझ लोगों तक पहुंचा रहा हूं।'
रणवीर की प्रतिभा इतनी कमाल की है कि उन्होंने बड़े-बड़े टेक लीडर्स से मुलाकात की। इस सम्मेलन में उन्होंने Google CEO सुंदर पिचाई और OpenAI के सैम ऑल्टमैन से मिले। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर इनकी फोटो भी शेयर कीं।
टिम कुक से हुई थी मुलाकात
पिछले साल जेनेवा में एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट (AI for Good Global Summit) में वह Salesforce CEO मार्क बेनिओफ और ITU की सेक्रेटरी-जनरल डोरीन बोगदान-मार्टिन से मिले थे, 2024 में संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात हुई। हालांकि, 2023 में उनकी Apple CEO टिम कुक से हुई मुलाकात काफी प्रसिद्ध हुई थी। उस वक्त टिम कुक दिल्ली में Apple स्टोर खोलने आए थे। तब रणवीर सिर्फ 5 साल के थे और उन्होंने टिम कुक को अपनी कोडिंग स्किल्स दिखाईं। रणवीर 3 साल की उम्र से कोडिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चाय के लिए झगड़ा हुआ तो बड़े भाई को मार डाला, आंगन में गाड़कर ऊपर से बिछा दी ईंट
रणवीर पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। 2022 में ग्लोबर रीडिंग चैलेंज में उन्होंने 'सुपर प्रेजेंटर' का गोल्ड मेडल जीता। 6 साल की उम्र में वह दुनिया के सबसे छोटे TEDx स्पीकर बने, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर बात की। NASA के जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी ने उनकी मार्स एक्सप्लोरेशन के लिए बनाई प्रोटोटाइप रॉकेट शिप की तारीफ की है।