logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बाराबंकी: खेत गई थी लड़की, पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, रेप की आशंका

मृत किशोरी के परिजन, रेप की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अंतिम बयान के आधार पर केस की छानबीन कर रही है।

UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक लड़की की मौत पर हंगामा बरपा है। मोहम्मदपुर खाला थाना कैंपस के पास गुरुवार दोपहर में एक 17 साल की लड़की को किसी ने पेट्रोल डालकर जला दिया है। लड़की बुरी तरह जल गई थी, जिसे बारांबकी के जिला अस्पताल से तत्काल लखनऊ रेफर किया, जिसके बाद पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई।

गांव में पीड़िता अर्धनग्न हालत में मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, वह पूरी तरह से जल गई थी। यह वारदात, दिन में 12.16 के पास की है। पीड़िता घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में शौचालय के लिए गई थी। गांव के किसी शख्स ने बताया कि वह खेत में पड़ी है, उसके शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं था। 

यह भी पढ़ें: चाय के लिए झगड़ा हुआ तो बड़े भाई को मार डाला, आंगन में गाड़कर ऊपर से बिछा दी ईंट

पेट्रोल पंपकर्मी का नाम लेकर मरी लड़की 

पीड़िता ने मौत से पहले पेट्रोल पर काम करने वाले एक युवक का नाम लिया था। नाम लेने के बाद ही पीड़िता की तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों को शक है कि पहले उसके साथ रेप हुआ है, फिर हत्या की कोशिश की गई है।

 

यह भी पढ़ें: एक शोर, सैकड़ों लोग और पुलिस की समझदारी, शेखपुरा में टली मॉब लिंचिंग

पीड़िता के शरीर पर नहीं थे कपड़े 

परिवार भागते-भागते पहुंचा। उसे कपड़े से ढंका। कपड़े पीड़िता के शरीर पर ही जल गए थे। पीडि़ता के पास पेट्रोल और पानी की बोतल मिली है। उसका शरीर 80 फीसदी जल गया था। पीडि़ता ने मरने से पहले पेट्रोल पंप के मालिक का नाम लिया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें