logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चाय के लिए झगड़ा हुआ तो बड़े भाई को मार डाला, आंगन में गाड़कर ऊपर से बिछा दी ईंट

उत्तर प्रदेश में छोटे भाई ने चाय के लिए बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। शव को घर में दफना दिया और आरोपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है।

younger brother kills elder brother

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit : ChatGpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में छोटे भाई ने सिर्फ चाय के लिए हुए झगड़े को लेकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और राज छिपाने के लिए घर के आंगन में ही छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। आरोपी ने शक से बचने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस पूछताछ में सच सामने आ गया।

 

यह घटना झांसी जिले के बिहारीपुरा मोहल्ले की है। पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी को घर में मां मायके गई हुई थीं। आरोपी मुसारिब बेग ने चाय के लिए बड़े भाई तारिक बेग का दरवाजा खटखटाया। नींद में खलल पड़ने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में मुसारिब ने कुल्हाड़ी से तारिक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आंगन में दफना दी लाश 

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने घर के आंगन में करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफना दिया, ऊपर से ईंटें बिछाईं और उस जगह पर कूलर रख दिया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह रोज की तरह नौकरी पर जाता रहा और उसी घर में रहता रहा, जहां नीचे भाई की लाश दबी थी।

 

यह भी पढ़ें: लकवाग्रस्त पति के पास सो रही महिला का गला रेतकर लूट लिए 65 लाख के गहने

मामा के शक से खुला राज

मामला तब खुला जब मृतक के मामा मोहम्मद सलीम को मुसारिब पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपराध स्वीकार कर लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कर शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: स्कूल ने 11 छात्रों का रोका एडमिट कार्ड, नहीं दे पाए एग्जाम; केस दर्ज

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, हत्या के समय आरोपी की पत्नी भी घर पर नहीं थी। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि गुस्से में उससे यह अपराध हो गया और अब उसे अपने किए पर पछतावा है।

 


और पढ़ें