दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को युवाओं की 'कॉकरोच जनता पार्टी' एक और आंदोलन करने की तैयारी में है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि उनके पास दिल्ली पुलिस की मंजूरी है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि प्रदर्शनकारी अपने हाथों में प्लेट और चम्मच लेकर जंतर-मंतर पहुंचें।
NEET पेपर लीक, नेशनल टेस्टिएंग एजेंसी (NTA) की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ भड़का यह आक्रोश, अब देशभर में फैल रहा है। पहले दिल्ली, फिर पुणे और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन हुए हैं। अब एक बार फिर दिल्ली में यह प्रदर्शन बुलाया गया है।
यह भी पढ़ें: कंधे पर चढ़े थे फिर भी पिट गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO वायरल
थाली-चम्मच की मांग क्यों कर रहे हैं अभिजीत दीपके?
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को समर्थकों से अपील की कि वे थाली और चम्मच लेकर आएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड काल में थाली बजाने वाली अपील का जिक्र करते हुए कहा, सब जानते हैं बाकी कहानी क्या है।
दिल्ली में दूसरा प्रदर्शन 1 बजे होगा शुरू
यह दिल्ली में CJP का दूसरा प्रदर्शन होगा। इससे पहले 6 जून को भी उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। समूह ने दिल्ली पुलिस से 20 जून को दोपहर 1 बजे का अनुमति भी ले ली है।
प्रदर्शनकारी क्या चाहते हैं?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। NEET पेपर लीक और अन्य परीक्षा घोटालों के लिए जवाबदेही तय की जाए। अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी को खुला पत्र लिखकर परीक्षा संबंधी विवादों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का अगला प्रदर्शन कब और कहां? अभिजीत दिपके ने बताई तारीख
11 छात्रों ने गंवाई जान, जिम्मेदार कौन?
अभिजीत दीपके ने कहा, 'बीते कुछ दिनों में 11 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिनमें पिछले 48 घंटे में 5 मामले शामिल हैं। छात्रों के परिवारों को इंसाफ मिले और 1 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर परिवार को दिए जाएं।'
कहां-कहां हो चुका है प्रदर्शन?
CJP पहले भी पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन कर चुकी है। अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही जरूरी है, जिससे छात्रों और अभिभावकों का विश्वास बहाल हो सके। उनके प्रदर्शन में फिर हजारों की भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।