logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में छुट्टी के लिए तरसेंगे पुलिसकर्मी, नए आदेश में ऐसा क्या है?

दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हैं। उनकी एक मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। पढ़ें रिपोर्ट।

Jantar Mantar

जंतर मंतर पर तैनात पुलिसकर्मी। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन सरकार के लिए परेशानी का सबब बन रही है। सरकार जल्द से जल्द प्रदर्शन खत्म कराना चाह रही है, जिसके लिए सरकार और CJP के प्रतिनिधि कॉन्सीट्यूशन क्लब में बैठक कर रहे हैं। पुलिस किसी भी हंगामे से बचने के लिए पहले ही पुलिस बल को अलर्ट कर दिया है।
 

पुलिस विभाग ने अपने सरकारी आदेश में कहा है कि सभी पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आदेश में कहा गया है कि हर किसी को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा। कल सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बड़े पैमाने पर झड़प हुई थी। इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान से ज्यादा दिल्ली पुलिस पर गुस्सा, शहरों में पहुंचा छात्र आंदोलन

क्यों रद्द हुई हैं छुट्टियां?

प्रदर्शनकारियों ने पत्थर, ईंट और बोतलें फेंकी, जिससे कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए। दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने रात में आदेश जारी कर कहा कि कांस्टेबल से लेकर गजेटेड अधिकारियों तक किसी को भी बिना वजह की छुट्टीनहीं दी जाएगी। अगर कोई इमरजेंसी है, तभी छुट्टी दी जा सकेगी। छुट्टी के कारणों की जांच भी की जाएगी।

इमरजेंसी हो तभी लीव पर जा सकते हैं पुलिसकर्मी 

पुलिस मुख्यालय ने यह भी आदेश दिया है कि कोई भी पुलिसकर्मी, चाहे वह गजेटेड अधिकारी हो, बिना पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के किसी ट्रेनिंग कोर्स में नहीं जा सकेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सेंट्रल दिल्ली और अन्य संवेदनशील जगहों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। झड़प के मामलों में कई FIR दर्ज की गई हैं और आगे कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: सतीश गोलचा की दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद से छुट्टी क्यों हुई? वजहें समझिए

पुलिस पर ही उठने लगे हैं सवाल

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्ट में साफ पता चला है कि 20 जुलाई को जंतर मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन में पुलिस ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया। 28 साल के एक युवक को प्रदर्शन में हिस्सा लेते समय दाहिने कोहनी और पीठ पर पेलेट लगे। अस्पताल के केस शीट में लिखा है, 'घावों के आसपास त्वचा काली पड़ गई, पेलेट के टुकड़े त्वचा में फंस गए और चोट वाले जगहों पर दर्द है।'

क्यों दिल्ली में हो रहा है हंगामा?

दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।  प्रदर्शनकारी संसद पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन इस्तेमाल करने की खबरों को पूरी तरह झूठा और गलत बताया है। लोगों का गुस्सा पुलिस पर ही भड़का है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने किया ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

क्या कह रहे हैं लोग?

छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्रों का सिर फटा है और कुछ की आंखें प्रभावित हुईं। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। जंतर मंतर पर हालत तनावपूर्ण हैं। पुलिस की नजर बनी हुई है। 


और पढ़ें