logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कन्नड़ में 'उत्सव' या 'हब्बा' कहते हैं, फिर 'ईद'..', BJP ने खरगे से पूछा सवाल

दिवाली को लेकर दिए गए ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान को बीजेपी ने भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है तो वहीं कांग्रेस ने डिक्शनरी और मुहावरों की मिसाल देकर पलटवार किया है।

Sudhanshu Trivedi

सुधांशु त्रिवेदी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने वाले बयान पर जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी ने इस टिप्पणी को  सीधे तौर पर हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का अपमानराज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे खुद कर्नाटक से आते हैं। वहां कन्नड़ भाषा में त्योहार को उत्सव या हब्बा कहा जाता है। उन्होंने सवाल पूछा कि फिर दिवाली के लिए ईद शब्द कहां से आया?

 

इसके पहले मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का बचाव करते हुए राशिद अल्वी और पवन खेड़ा ने बीजेपी पर पलटवार किया था। जहां राशिश अल्वी ने बीजेपी की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया वही दूसरी तरफ पवन खेड़ा ने बीजेपी नेताओं से पूछ लिया कि उनके घर डिक्शनरी नहीं हैं क्या?

 

यह भी पढ़ें: 'संजय नहीं, राजीव गांधी PM बनेंगे', वह भविष्यवाणी जिसने सोनिया गांधी को रुलाया

सुधांशु त्रिवेदी ने खरगे से क्या सवाल पूछा?

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने मल्लिकार्जुन खरगे की दिवाली को ईद कहे जाने पर उनसे सवाल पूछा है। उन्होंने पूछा कि उनके गृह राज्य में तो त्योहारों को हब्बा या उत्सव कहा जाता है। फिर ईद शब्द कहां से आ गया। उन्होंने कहा, 'जब देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है तो राजनीति नए निचले स्तरों की ओर जाती दिख रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने दिवाली को 'खुशियों की ईद' में बदल दिया।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'यह काफी हैरानी की बात है क्योंकि कर्नाटक में जहां से वह आते हैं, कन्नड़ भाषा में त्योहार के लिए 'उत्सव' या 'हब्बा' शब्द का इस्तेमाल होता है। फिर यह 'ईद' शब्द कहां से आ गया? इससे पता चलता है कि भारतीय धर्म और संस्कृति का किस हद तक अपमान किया जा सकता है। यह विपक्ष, खासकर कांग्रेस के आचरण में साफ झलकता है।' उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान दिखाता है कि विपक्ष और खासकर कांग्रेस भारतीय धर्म और संस्कृति को ठेस पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकती है।'

'ईद का मतलब ही त्योहार है'

इसके पहले बीजेपी के कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बचाव करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी के नेता के घरों में डिक्शनरी की कमी है। अगर है तो उनके पास मोबाइल तो होगा ही उस पर गूगल करके देख सकते हैं कि ईद का मतलब क्या होता है। उन्होंने कहा, 'क्या बीजेपी में किसी के घर में डिक्शनरी है? मुझे यकीन है कि नहीं है। लेकिन उनके पास मोबाइल तो है। क्या वे गूगल करके देख सकते हैं कि 'ईद' का क्या मतलब है? ईद का मतलब है 'त्योहार' जैसे दिवाली का त्योहार, होली का त्योहार। उनका यही मतलब था। लेकिन सरकार में बैठे ये अनपढ़ और अज्ञानी लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि इसका क्या मतलब है।'

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'खरगे जी और कांग्रेस के भाषणों पर अपना समय बर्बाद करने के बजाय, उन्हें अपना आधा समय मोदी जी को सिखाने और राहुल गांधी के साथ होने वाली बहस के लिए तैयार करने में लगाना चाहिए, क्योंकि वह बहस देखने लायक होगी। क्या वे इतने डरपोक हैं कि राहुल गांधी के साथ बहस नहीं कर सकते? तो फिर उन्हें मान लेना चाहिए कि 'हम डरपोक हैं और हम ऐसा नहीं कर सकते।'

राशिद अल्वी ने भी किया बचाव

राशिद अल्वी ने पार्टी अध्यक्ष का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी की मानसिकता पर सवाल खड़ा कर दिया। 'ईद' को खुशी के रूप में एक मुहावरे की तरह इस्तेमाल किया जाता है जैसे ईद का चांद। उन्होंने कहा, 'स्पष्ट रूप से, जब खुशी व्यक्त करने की बात आती है तो ईद को अक्सर एक मुहावरे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि, जब कोई लंबे समय के बाद फिर से दिखता है तो लोग पूछते हैं, 'क्या तुम ईद का चांद हो गए हो?' 

 

 

यह भी पढ़ें: असम में कोलकाता-साइंरग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे यात्री

 

उन्होंने कहा, ईद खुशी का पर्याय है। यदि मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐसी टिप्पणी की है तो यह ऐसी भावना है जिसे केवल एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति ही व्यक्त कर सकता है। हम निश्चित रूप से बीजेपी या सांप्रदायिक विचारधारा वाले व्यक्तियों से ऐसी भावनाओं की उम्मीद नहीं करते हैं। इसके अलावा, ईद और दिवाली के बीच एक अंतर है। जबकि दोनों खुशी के त्योहार हैं, ईद से AQI में वृद्धि नहीं होती है।'


और पढ़ें