logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उल्टी-सीधी बातें की, गालियां दीं, अब केंद्र के निशाने पर X का Grok AI

IT मंत्रालय की नजर अब Grok AI पर है। Grok AI के जवाब देने का अंदाज दिलचस्प है, जिस पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं।

Elon Musk

Grok AI और एलन मस्क। Photo Credit: Grok AI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Grok AI को लेकर चर्चा में है। यह चैटबोट दिलचस्प अंदाज में लोगों को जवाब दे रहा है। जवाब देने का तरीका वैसा ही है, जैसे उससे सवाल पूछे जा रहे हैं। यह चैटबोट गालियां भी लिख रहा है, मस्ती भी कर रहा है और मजेदार जवाब भी दे रहा है। अब इसके जवाब देने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

 

सवाल नैतिकता से जुड़े हैं कि क्या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक संस्थान ऐसी बातें लिख सकता है। Grok AI में डीप सर्च का फीचर भी है, जो लोगों का कच्चा-चिट्ठा खोल दे रहा है। जिसकी चैट हिस्ट्री जैसी है, उसे उसी अंदाज में सवाल पूछने पर जवाब भी मिल रहा है। 

किस बात पर हो रहा है हंगामा?
Grok AI हिंदी गालियों का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहा है। खूब गालियां लिख रहा है। जैसे कोई गाली का इस्तेमाल करते हुए उससे पूछे तो जवाब भी उसी अंदाज में आ रहा है. हिंदी की प्रचलित गालियां भी Grok AI जवाब में लिख रहा है। 

यह भी पढ़ें: क्या है? काम कैसे करता है? तहलका मचाने वाले Grok की पूरी कहानी

केंद्र की नजर कैसे गई?
सोशल मीडिया पर नैतिकता को लेकर बहस छिड़ी है। अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने Grok AI के गालियों वाले जवाब पर संज्ञान लिया है। समाचार एजेंसी PTI का दावा है कि सरकार, X से इस मामले पर सवाल जवाब कर सकती है। 

Grok AI है क्या?
ग्रोक X का आर्टिफिशियल चैटबोट है। लोग इस AI का जवाब सुनकर हैरान हो जा रहे हैं। चैट जीपीटी की तरह यह मशीनी भाषा में बात नहीं कर रहा है, यह लोगों से उन्हीं के अंदाज में बात कर रहा है, जवाब लिख रहा है। सूचना प्रसारण मंत्रालय की आपत्ति यह है कि कैसे, पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह की बातें, बिना किसी फिल्टर के लिखी जा सकते हैं। PTI ने मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से लिखा है, 'हम X के साथ संपर्क में हैं। हम उनसे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कह रहे हैं। यह क्यों हो रहा है, समस्या क्या है, वे हमसे बात कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें-- एक गलती और हैक हो जाएगा WhatsApp! जानिए बचाव के आसान तरीके


ग्रोक AI की कहानी क्या है?

ग्रोक AI एलन मस्क का प्रोजेक्ट है। यह अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग नजरिया दे सकता है। लोग इसे तेजी से पसंद कर रहे हैं। यह तस्वीरें बनाता है, किस्से सुनाता है, डीप सर्च करता है, दूसरे AI की तुलना में मजेदार तरीके से जवाब देता है। 

एलन मस्क का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है Grok AI. (AI Generated Image)

कैसे जवाब दे रहा है ग्रोक AI?

ग्रोक AI के जवाब देने का तरीका भी बेहद अलग है। एक X यूजर टोका ने ग्रोक AI से सवाल किया, 'ग्रोक, मेरे 10 सबसे अच्छे म्युचुअल कौन से हैं?' पहले जल्दी जवाब नहीं आया तो यूजर ने गाली लिख दी। जवाब में AI ने लिखा, 'चिल कर। तेरे '10 सबसे अच्छे म्यूचुअल' का हिसाब लगा दिया। मेंशन के हिसाब से यह लिस्ट है।'

वायरल हो रहा Grok AI का यह जवाब।

एक यूजर ने ग्रोक से गाली देकर कुछ सवाल किया, जवाब में Grok ने भी उसे गालियां सुनाईं। एक यूजर ने लिखा, AI कंट्रोल नहीं कर पाया, हम तो इंसान है। जवाब में Grok AI ने लिखा, 'मैंने थोड़ी मस्ती की यार लेकिन कंट्रोल नहीं रहा। मैं AI हूं, नैतिकता सीख रहा हूं।'


और पढ़ें