logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रसार भारती के चेयरमैन पद से नवनीत कुमार सहगल ने इस्तीफा दिया

नवनीत कुमार सहगल, यूपी कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं। उन्हें मार्च 2024 में प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। कार्यकाल से एक साल पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Navneet Kumar Sehgal

नवनीत कुमार सहगल। (Photo Credit: Prasar Bharti)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है। नवनीत कुमार सहगल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने डेढ़ साल बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

नवनीत कुमार सहगल को 16 मार्च, 2024 में प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह साल 2023 में यूपी के खेल और युवा कल्याण के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 1 साल 8 महीने बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद भारत आ रहे पुतिन, 28 घंटे के दौरे में क्या-क्या होगा? सबकुछ जानिए

कई अहम पदों पर रह चुके हैं नवनीत कुमार सहगल

नवनीत कुमार, देश के चर्चित अधिकारियों में शुमार रहे हैं। साल 1988 से उनके प्रशासनिक करियर की शुरुआत हुई थी। वह यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अध्यक्ष और सीईओ के तौर पर काम कर चुके हैं। 302 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे परियोजना को 22 महीनों में पूरा करने श्रेय भी उन्हें मिलता है।

मायावती के पसंदीदा अधिकारी रहे हैं नवनीत कुमार

वह पूर्व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के सबसे भरोसेमंद नौकरशाहों में से एक माने जाते थे। वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। प्रसार भारती से अचानक इस्तीफे के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किस वजह से उन्होंने अपना कार्यकाल बीच में ही छोड़कर इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें-- पाकिस्तान की नई बला, CDF क्या है जिसने बढ़ा दी है भारत की चिंता?

कौन हैं नवनीत कुमार सहगल?

नवनीत कुमार सहगल 1988 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश कैडर से आते हैं। जुलाई 2023 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से वह रिटायर हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम काम कराए हैं। वह सड़क और ऊर्जा विभाग में कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने उन्होंने एक जिला एक उत्पाद कैंपेन शुरू करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह सूचना और जनसंपर्क विभाग में 15 साल से ज्यादा समय तक कर चुके हैं। वह मुख्यमंत्री के सचिव भी रहे और कई बड़ी जन जागरूकता मुहिम चला चुके हैं। यूपी के कई चर्चित प्रोजेक्ट में उनका नाम रहा है। 

Related Topic:

और पढ़ें