सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम पर 22 जून तक के लिए पांबदी लगा दी है। मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 69 ए के तहत यह फैसला लिया है। अब टेलीग्राम भारत में स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा। यह रोक अस्थाई है, 22 जून के बाद प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।
22 जून को NEET की फिर से परीक्षा है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पेपर लीक की आशंका से बचने के लिए यह फैसला लिया है। भारत में यह ऐप, पाइरेसी हब के तौर पर जाना जाता है। सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए यह फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: NEET 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, कैसे करें डाउनलोड? यहां जानिए
NTA ने फैसले पर क्या कहा है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। सरकार ने NEET-UG 2026 के दोबारा होने वाले परीक्षा से पहले टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह कदम परीक्षा में धोखाधड़ी और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।
क्यों और कब तक रहेगी रोक रहेगी?
NTA ने फैसले पर कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। 30 जून तक टेलीग्राम का मैसेज एडिट करने वाला फीचर भी भारत में बंद रहेगा।
फिर से धांधली की हो रही थी कोशिश
धोखेबाज गिरोहों ने टेलीग्राम पर कई चैनल चलाकर NEET उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश की है। सरकार ने इसी वजह से यह फैसला लिया है। NEET फर्जीवाड़े में शामिल लोग छात्रों और उनके परिवारों से पैसे मांग रहे थे और झूठा दावा कर रहे थे कि उनके पास परीक्षा का पेपर है। NTA ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।
यह भी पढ़ें: पेपर लीक का मामला दिल्ली से राज्यों तक पहुंचा, BJP के लिए कितना बड़ा खतरा?
क्यों मैसेज एडिटिंग फीचर बंद हुआ?
मैसेज एडिटिंग फीचर बंद करने की वजह कि धांधली करने वाले लोग, पुराने मैसेज को बदलकर नए 'पेपर लीक' का सबूत बना सकते थे, जबकि समय पुराना ही दिखता। NTA ने माना है कि आम लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन यह रोक बहुत कम समय के लिए है।
NTA ने क्या कहा है?
एजेंसी ने कहा कि NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को ही होगी। छात्रों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक NTA चैनलों से ही जानकारी लें। NTA ने गृह मंत्रालय, साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C), CBI और राज्य पुलिस को धन्यवाद दिया है। NTA ने भरोसा जताया है कि अब पेपर लीक नहीं होगा।