logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोदी कैबिनेट में फेरबदल, स्मृति की वापसी या प्रधान का विभाग बदलेगा? अटकलें समझिए

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। नई कैबिनेट में कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है या विभाग बदल सकता है।

BJP Politics

स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और राघव चड्ढा। Photo Credit: PTI (With AI Edits)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 25 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं। अब 28, 29 या 30 जून को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में कई मंत्रियों की एंट्री हो सकती है, कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। 2024 के कार्यकाल में बाहर रहे कई पुराने मंत्रियों की कैबिनेट में बहाली हो सकती है। इनमें से कई नाम ऐसे हैं जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं में शुमार हैं लेकिन उनके पास कोई मंत्रालय नहीं है। 

25 जून को जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी, तब से ही अटकलें लगाई जाने लगीं। यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति से हुई मुलाकात के महज दो दिन बाद हुई थी। अब पीएम मोदी विदेश दौरे के बाद राष्ट्रपति को ब्रिफिंग देने गए थे, लेकिन अमित शाह की मुलाकात से नया सियासी कयास शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें: UP  की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी महाभारत, किसका कटेगा टिकट, कौन पहुंचेगा संसद?

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल से जॉर्ज कुरियन ने हाल ही में इस्तीफा दिया था। मंत्रिमंडल में उनकी जगह कौन लेगा, इस पर भी चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक कई नए चेहरों को शामिल करने पर भी विचार चल रहा है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

किन नेताओं का बदल सकता है विभाग?

  • धर्मेंद्र प्रधान: पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या, NEET विवाद को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का नाम सुर्खियों में रहा है। वह लगातार आलोचना के घेरे में रहे हैं। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं लेकिन उनका विभाग बदला जा सकता है। उन्हें किसी दूसरे विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। दिल्ली में उनके खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।
  • निर्मला सीतारमण : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अब धर्मेंद्र प्रधान की जगह ले सकती हैं। उनकी जगह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। 
  • हरदीप सिंह पुरी: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी विभाग बदल सकता है, पार्टी किसी युवा चेहरो को मौका दे सकती है। 

नितिन गडकरी का भी बदलेगा विभाग?

नीतीन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर जैसे वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। पंजाब को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने पर भी विचार चल रहा है, क्योंकि 2014 के बाद से वहां से सीमित प्रतिनिधित्व रहा है। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आए सांसदों को भी कैबिनेट में जगह दिए जाने की अटकलें हैं। हालांकि, अंतिम फैसला प्रधानमंत्री मोदी ही लेंगे। अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'BJP ने प्रधानों को बुरा फंसाया, रंग में भंग...', अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा?

किन पुराने चेहरों की हो सकती है वापसी?

  • अनुराग ठाकुर: बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। वित्त राज्य मंत्री रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में जीते थे लेकिन 2026 में एंट्री नहीं मिली। अब एक बार फिर उनकी वापसी हो सकती है। पार्टी के वह बड़े चेहरों में शुमार हैं। 

  • स्मृति इरानी: पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रही हैं। अमेठी हारने के बाद 2024 में उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली लेकिन BJP की प्रमुख महिला चेहरा हैं। उन्हें पद न होने के बाद भी पार्टी अहम भूमिकाएं देती रही है। संगठन पर मजबूत पकड़ है। 

  • अर्जुन मुंडा: पूर्व जनजातीय मामलों के मंत्री रहे हैं। 2024 का चुनाव हार गए थे लेकिन आदिवासी चेहरा हैं, केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कर सकती है।

  • नारायण राणे: पूर्व MSME मंत्री रहे हैं। महाराष्ट्र की सियासत के बड़े नाम हैं। पार्टी महाराष्ट्र समीकरण को देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कर सकती है।   

यह भी पढ़ें: क्या पंजाब चुनाव से पहले BJP चलेगी मास्टर स्ट्रोक? 'बंदी सिखों' की रिहाई पर हलचल

किन नए चेहरों को मिल सकती है जगह?

सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की जगह भी बदल सकती है। पंजाब या सिख समुदाय से किसी नेता को इस पद पर लाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा का नाम भी इसकी चर्चा में है।  महाराष्ट्र से शिवसेना के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे नए चेहरे के रूप में कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में छह शिवसेना (यूबीटी) सांसदों को एनडीए में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नीतीश कुमार भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। 


और पढ़ें