logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CM योगी ने मां को दी अंतिम विदाई, छोटे भाई शैलेंद्र ने किया अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पहुंचकर अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। उनके छोटे भाई शैलेंद्र ने अंतिम संस्कार किया।

योगी आदित्यनाथ, Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ, photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पहुंचकर अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। यहां उनकी मां मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में CM योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।  सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं।

 

पिछले तीन सालों से अधिक परेशानी होने के कारण उन्हें एक बार एम्स ऋषिकेश में और एक बार जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार को  मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शनिवार को वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और मां की अर्थी का कंधा दिया।

 

यह भी पढ़ें: CM योगी ने अपनी मां को दिया कंधा, क्या संन्यासी ऐसा कर सकते हैं? नियम जानें

छोटे भाई शैलेंद्र विष्ट ने दी मां को मुखाग्नि 

CM योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया और छोटे भाई शैलेंद्र विष्ट ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सीएम योगी के परिवार के सभी लोग मौजूद रहे और आसपास के गांव के लोग भी पहुंचे। इस दौरान CM योगी काफी भावुक नजर आए। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी बाबा रामदेव, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।  मां की अंत्येष्टि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौटेंगे।

91 साल की उम्र में मां सावित्री देवी का निधन

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक घर में निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, उनका निधन शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां को श्रद्धांजलि दी।   

Related Topic:#Yogi Adityanath

और पढ़ें