logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़क से शुरू हुए विवाद को 'पंजाबियत' पर खींच लाई AAP

दिल्ली में आम आदमी पार्टी अब प्रवेश वर्मा के पंजाबी युवक को थप्पड़ मारने के मुद्दे को पंजाबियत पर खींच लाई है।

Jarnail Singh vs Pravesh Varma

जरनैल सिंह बनाम प्रवेश वर्मा। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के 'थप्पड़कांड' की गूंज अब पंजाब तक सुनाई दे रही है। साहिब सिंह नाम के एक युवक को थप्पड़ मारकर वह आम आदमी पार्टी (AAP) के निशाने पर आ गए हैं। वह साहिब सिंह का आपराधिक इतिहास बताकर अपना बचाव तो कर रहे हैं लेकिन AAP इसे पंजाबियत पर खींच लाई है। अगले साल, 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में इस घटना को मुद्दा बनाकर AAP बीजेपी को घेर रही है।

दिल्ली में हुए इस 'थप्पड़ कांड' ने  बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह सड़क की उखड़ती परत दिखाते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे, जिसके वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर ऐसी बहस हुई कि दिल्ली की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार, AAP के निशाने पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की गायत्री बिश्नोई ने कैसे पंजाब में AAP की मुश्किलें बढ़ा दी?

दिल्ली कांड को पंजाबियत पर खींच लाई AAP

प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। AAP ने इस वीडियो को पंजाबियत पर हमले के तौर पर पेश किया है। AAP के नेता इसे भारतीय जनता पार्टी के सत्ता के अहंकार और आम जनता पर हमले के रूप में पेश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता लगातार प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, FIR चाहते हैं और दिल्ली पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी का दबाव बना रहे हैं। BJP के खिलाफ नारेबाजी का माहौल, दिल्ली से लेकर पंजाब तक एक जैसा हो गया है।

एक थप्पड़ की गूंज पंजाब की सियासत तक

प्रवेश वर्मा ने साहिब सिंह को थप्पड़ क्या जड़ा, इसकी गूंज पंजाब की सियासत में भी साफ सुनाई दे रही है। सत्ताधारी दल 'AAP' ने इसे केंद्र और भारतीय जनता पार्टी शासित शासित सरकारों के खिलाफ आक्रामक मुद्दा बना लिया है। पीड़ित युवक पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखता है और स्थानीय विधायक भी सरदार जरनैल सिंह हैं, इसलिए पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता इसे युवाओं और सिखों के सम्मान से जोड़ रहे हैं। 

अब इस 'थप्पड़ कांड' भावनात्मक और सियासी तौर पर भुनाने की कोशिश की जा रही है। AAP इसे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 'तानाशाही बनाम जनता' की लड़ाई के रूप में प्रचारित कर पंजाब की जनभावनाओं को लामबंद करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'आवेश में एक आदमी जो करता, मैंने भी वही किया', थप्पड़ मामले में प्रवेश वर्मा

'सिख अस्मिता' का मुद्दा बना रही है AAP

प्रवेश वर्मा और जरनैल सिंह की तकरार को AAP सिख अस्मिता से जोड़कर देख रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पीड़ित युवक सिख समुदाय से है। जरनैल सिंह भी सिख हैं। आम आदमी पार्टी इसे केवल एक राजनीतिक झड़प न बताकर 'सिख पगड़ी और स्वाभिमान के अपमान' और बीजेपी के 'अहंकार' के रूप में पेश कर रही है। AAP पंजाब के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बीजेपी के खिलाफ माहौल बना रही है।

कुलदीप कुमार, विधायक, कोंडली (AAP):-
प्रवेश वर्मा की कायराना हरकत से सिख समाज में भारी नाराजगी है। 22 साल के सिख युवक को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सिख समाज में आक्रोश है। आज बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग प्रवेश वर्मा के आवास पर पहुँचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। युवक का अपमान पूरे सिख समाज का अपमान है।

पंजाब में BJP की बढ़ेगी मुश्किल?

शिरोमणि अकाली दल (SAD) से अलग होने के बाद बीजेपी, पंजाब में अकेले अपने पैर पसारने की कोशिश कर रही है। सिख मतदाताओं और पंथिक तबकों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में हुई इस घटना का पंजाब में बुरा असर दिख सकता है। AAP इसे बीजेपी की 'सिख विरोधी मानसिकता' के पुराने विमर्श से जोड़ रहे हैं। दूसरी तरफ भगवंत मान खुद सरदार हैं, जो बीजेपी के खिलाफ भावनात्मक लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में LPU में भारी बवाल, आगजनी-तोड़फोड़; हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन

AAP के लिए राहत है प्रवेश वर्मा का थप्पड़?

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भगवंत मान सरकार कानून-व्यवस्था, नशाखोरी, किसानों के मुद्दों और वित्तीय दबावों को लेकर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर है। दिल्ली की इस घटना से 'AAP' को एक आक्रामक नैरेटिव मिल गया है। अब आम आदमी पार्टी के नेताओं राज्य के मुद्दों से ध्यान हटाकर बीजेपी को प्रवेश वर्मा के मुद्दे पर घेर रहे हैं।

BJP क्या रुख अपना रही है?

भारतीय जनता पार्टी, इस घटना के बाद आलोचना के केंद्र में है। प्रवेश वर्मा का बचाव पार्टी का एक धड़ा कर रहा है। रणनीतिक रूप से बैकफुट पर दिखने के बावजूद बीजेपी कड़ा पलटवार कर रही है। पार्टी के प्रवक्ता ने सार्वजनिक तौर पर थप्पड़ मारने की घटना पर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं लेकिन अपनी पार्टी का बचाव कर रहे हैं।

 

प्रवेश वर्मा ने सफाई दी है कि उनके परिवार को अपशब्द कहे गए थे, जिसके चलते उन्होंने तैश में आकर हाथ उठाया। बीजेपी नेताओं ने अब दावा किया है कि थप्पड़ खाने वाला युवक कोई आम नागरिक नहीं बल्कि AAP कार्यकर्ता और पहले कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से मंत्री को उकसाने के लिए भेजा गया था। 


और पढ़ें