logo

मूड

ट्रेंडिंग:

8 सीटें जीतकर AAP ने पटियाला में बनाया था रिकॉर्ड, 5 साल बाद क्या है माहौल?

2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने पटियाला जिले की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2027 चुनाव से पहले अब पार्टी के दो MLA बीजेपी में चले गए हैं जिससे मुश्किलें बढ़ गई हैं।

AAP Leader Arvind Kejariwal With CM Bhagwant Maan  पटियाला

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। पटियाला जिला इस बार भी चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है 2022 का विधानसभा चुनाव, जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने पटियाला जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस के मजबूत किले को ढहा दिया था। लेकिन पांच साल बाद यहां राजनीतिक हालात बदल चुके हैं। सत्ताधारी पार्टी के सामने अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। वहीं कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है। 

 

2022 में AAP ने पटियाला जिले की पटियाला शहरी, पटियाला ग्रामीण, नाभा, राजपुरा, घनौर, सनौर, समाना और शुतराणा विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों में अजीत पाल सिंह कोहली, डॉ. बलबीर सिंह, गुरदेव सिंह देव मान, नीना मित्तल, गुरलाल घनौर, हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और कुलवंत सिंह बाजीगर शामिल थे। उस समय कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका था, क्योंकि पटियाला को लंबे समय तक पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: क्या होता है सुअरमार बम? जिसे चबाने से मध्य प्रदेश में युवक की गई जान

दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

इस बार AAP के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने ही नेताओं के पार्टी छोड़ने से पैदा हुई है। समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का रुख किया है। दोनों नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत राजनीतिक प्रभाव भी माना जाता है। ऐसे में इन सीटों पर AAP को नए चेहरों और संगठन के सहारे चुनावी मैदान में उतरना पड़ सकता है। इन दोनों नेताओं के पार्टी में आने से बीजेपी को क्षेत्र में मजबूत चेहरे मिल गए हैं। 

2024 में कांग्रेस की वापसी

2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पटियाला की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव के संकेत 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिले। कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से देखें तो जिले की 8 में से 5 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली थी। इनमें नाभा, राजपुरा, घनौर, पटियाला शहरी और शुतराणा शामिल थे। वहीं AAP पटियाला ग्रामीण, सनौर और समाना में आगे रही थी। यह नतीजा बताता है कि कांग्रेस ने जिले में अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत की है। कांग्रेस पार्टी इसे अपनी एक बड़ी जीत के तौर पर जिले में पेश करती आई है। 

कैसे हैं समीकरण?

पटियाला जिले की आबादी की बात करें तो 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां कुल 18,95,686 लोग रहते थे। धार्मिक आधार पर देखें तो सिख समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा करीब 55.9 फीसदी (10.60 लाख) है, जबकि हिंदू आबादी 41.3 फीसदी (7.83 लाख) और मुस्लिम आबादी करीब 2.1 फीसदी (40 हजार) है। इसके अलावा ईसाई समुदाय की आबादी 0.3 फीसदी, जैन और अन्य धर्मों की आबादी भी कम संख्या में है। 

 

जातिगत समीकरण की बात करें तो जिले में अनुसूचित जाति (SC) की आबादी करीब 24.5 फीसदी (4.65 लाख) है। जाट सिख, रविदासिया, वाल्मीकि, मजहबी सिख, रामदासिया, ओबीसी और सामान्य वर्ग की अलग-अलग आबादी का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है लेकिन जिले की राजनीति में जाति अहम फैक्टर है। 

 

यह भी पढ़ें: 'गर्व की बात', पटना को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी' सम्मान मिलने पर बोले CM सम्राट

AAP के लिए चुनौती

पटिलाया जिले की सीटें आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम हैं। इस जिले में सभी 8 सीटें जीतकर पार्टी ने सभी को चौंका दिया था। इस जीत के बाद से पार्टी की मुश्किलें तब बढ़ी जब 2024 के चुनाव में पार्टी जिले से लोकसभा चुनाव में पिछड़ गई। इसके बाद चुनाव से कुछ महीने पहले ही पार्टी के दो विधायक छोड़कर बीजेपी में चले गए। बीजेपी इस जिले में AAP को कड़ी टक्कर दे सकती है क्योंकि दो विधायकों से पहले बीजेपी में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हो चुके हैं। कानून व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर पहले ही पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है। ऐसे में AAP के सामने अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती रहेगी।


और पढ़ें