logo

मूड

ट्रेंडिंग:

योगी के ‘बाबर-बजरंग’ बयान के बाद चर्चा में आया अखिलेश का 'हनुमान' पोस्टर

UP की राजनीति में पोस्टर वार एक बार फिर चर्चा में है। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी के बाबर और बजरंग के बीच चुनाव की बात कहते ही सपा कार्यालय के बाहर हनुमान जी का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को 2027 में जीत का आर्शीवाद देते लगे पोस्टर ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है।

viral poster of akhilesh yadav

सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार एक बार फिर चर्चा में है। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया पोस्टर लगाया गया। इसमें अखिलेश यादव भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं और हनुमान जी उन्हें आशीर्वाद देते दिखाए गए हैं। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा है। यह पोस्टर ऐसे समय सामने आया है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को ‘बाबर और बजरंग’ के बीच का चुनाव बताया था।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मेरठ में बीजेपी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि बाबर के अनुयायियों को केवल बजरंग के भक्त ही जवाब दे सकते हैं। उनके इस बयान के अगले दिन सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव का हनुमान जी से आशीर्वाद लेते हुए पोस्टर सामने आया। पोस्टर पर ‘विजय भव:’ संदेश लिखा है।

पोस्टर में क्या दिखाया गया?

पोस्टर में अखिलेश यादव हाथ जोड़कर भगवान हनुमान के सामने बैठे हैं। हनुमान जी उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा गया है। इस पोस्टर की टाइमिंग को लेकर यूपी की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।हाल के दिनों में सपा की राजनीति और हिंदू धार्मिक प्रतीकों को लेकर भी चर्चा होती रही है। ऐसे में योगी के ‘बाबर-बजरंग’ बयान के तुरंत बाद सामने आए इस पोस्टर ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: अमरोहा सदर सीट क्यों है खास? जयंत चौधरी से शमी की मुलाकात के क्या हैं मायने

पहले भी सामने आए अखिलेश विरोधी पोस्टर

इससे पहले रविवार और सोमवार को लखनऊ, उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत कई जिलों में अखिलेश यादव को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आए थे। इनमें आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगाई गई थीं।इन पोस्टरों पर ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ जैसे नारे लिखे गए थे।

 

अखिलेश यादव के हनुमान पोस्टर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी प्रतिक्रिया दी। राजभर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा के नेता चुनावी लाभ के लिए हिंदू पहचान का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि हनुमान जी उन्हें क्यों आशीर्वाद देंगे। राजभर ने सपा नेताओं पर भगवान को राजनीति में घसीटने का आरोप भी लगाया।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल में कक्षा-2 की छात्रा की मौत, क्या DJ की तेज आवाजबनी कारण? जांच जारी

पोस्टर की टाइमिंग पर सवाल

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच सपा कार्यालय पर लगा यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ सीएम योगी का ‘बाबर और बजरंग’ वाला बयान आया और उसके अगले दिन अखिलेश यादव को हनुमान जी से आशीर्वाद लेते दिखाने वाला पोस्टर सामने आया। अब इस पोस्टर को लेकर सपा और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी आगे बढ़ने के आसार हैं।


और पढ़ें