logo

ट्रेंडिंग:

कोलंबिया में राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोला जो BJP भड़क गई?

कोलंबिया में राहुल गांधी के भाषण पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। इस पर भड़की बीजेपी ने राहुल गांधी को भारत विरोधी बता डाला। जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Rahul Gandhi.

राहुल गांधी। ( Photo Credit: PTI)

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार यानी 2 अक्टूबर को दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की ईआईए विश्वविद्यालय में एक भाषण दिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी नेतृ्त्व वाली एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र पर हमला करने आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र पर हमला है। 

 

राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के पास इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भरपूर हैं। इस कारण मैं देश के बारे में बहुत आशावादी हूं। मगर ढांचे में कुछ खामियां हैं। इन्हें भारत को ठीक करना होगा। भारत में सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र पर हो रहा हमला है।' राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया और उन्हें 'लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा' बताया। आरोप लगाया कि भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की खातिर उनकी हम पर हमला किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: OBC कोटे पर हलफनामा, MP सरकार 'एंटी-हिंदू विवाद' में क्यों घिर गई?

'लोकतांत्रिक सिस्टम पर हो रहा हमला'

राहुल गांधी ने आगे कहा, 'भारत में अनेक धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। यह देश वास्तव में सभी लोगों और संस्कृतियों के बीच संवाद का केंद्र है। परंपराओं, धर्मों और विचारों को जगह की जरूरत होती है और इस जगह को बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक सिस्टम है। मौजूदा समय में इसी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया जा रहा है। यह एक बड़ा खतरा है।'

चीन जैसा हम नहीं कर सकते: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने चीन का जिक्र किया और कहा, 'दूसरा बड़ा खतरा देश के अलग-अलग हिस्सों में कई अवधारणाओं के बीच तनाव है। देश में 16-17 मुख्य भाषा और अनेक धर्म हैं। इन सभी परंपराओं को पनपने देना और उन्हें आवश्यक जगह देना बेहद अहम है। हम वह नहीं कर सकते, जो चीन करता है यानी लोगों को दबाना और सत्तावादी व्यवस्था चलाना। हमारा डिजाइन इसे स्वीकार नहीं करेगा।'

संघ पर भी राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर आगे भी निशाना साधा और कहा कि इनकी विचारधारा के मूल में कायरता है। राहुल गांधी ने कहा, 'यह भाजपा-आरएसएस का स्वभाव है। अगर आप विदेश मंत्री के एक बयान पर गौर करें तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे अधिक ताकतवर है। मैं उनसे कैसे लड़ सकता हूँ? इस विचारधारा के मूल में कायरता है।'

राहुल गांधी भारत विरोधी: बीजेपी

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा राहुल गांधी एक बार फिर लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं! भारत राज्य से लड़ना चाहते हैं! कभी अमेरिका और ब्रिटेन से हमारे मामलों में दखल देने की मांग करते हैं और अब यह सेना से न्यायपालिका, संविधान और सनातन तक!

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'राहुल गांधी भारत विरोधी व्यक्ति हैं। जो व्यक्ति हिंदुस्तान और उसकी तरक्की से नफरत करेगा वही विदेशी धरती पर जाकर बोल सकता है कि भारत लीडर नहीं बन सकता है। गांधी-वाड्रा परिवार ने इसी मानसिकता के तहत 70 वर्षों से देश को गरीब और पिछड़ा रखने का प्रयास किया।'

 

 

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री को आई छींक, ट्रंप ने तुरंत मांग ली कोरोना की दवा

 

भंडारी ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब राहुल गांधी और उनका पूरा गांधी-वाड्रा परिवार यह देखता है कि हिंदुस्तान चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और चौथी बड़ी इकॉनमी बन चुका है और विश्व में नेता के रूप में स्थापित हुआ है तो अपनी घृणा और जलन की वजह से राहुल गांधी हिंदुस्तान के लोकतंत्र और तरक्की पर हमला कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल विदेशी ताकतवर हाथों में है।'

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap