राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर कई प्रादेशिक स्तर पर बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यों के महासचिव और संगठन महामंत्रियों के नामों का एलान किया है। अब कई राज्यों में नए महामंत्रियों और सचिवों की नियुक्ति की गई है।
बीजेपी ने शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के पद पर नियु्क्त किया है। उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी है। सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (सगठन) के पद पर नियुक्त किया है। उनके पास बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी है।
वी सतीश का भी कद बढ़ा है। उन्हें संगठक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके पास एसी, एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यकालय दिल्ली की कमान है। वी नागेंद्र को वरिषठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मदारी मिली है।
यह भी पढ़ें: 5 राज्यों के चुनाव में BJP ने खर्चे करोड़ों, कांग्रेस भी कम नहीं, देखिए आंकड़े
महाराष्ट्र और राजस्थान की जिम्मेदारी किसे मिली?
बीजेपी ने अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। सतीश धोड को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र का पद मिला है। 4 राज्यों का जनजाति संपर्क प्रभाग उन्हें सौंपा गया है। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी इनके पास होगी।
मधुकर को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई?
बीजेपी ने मधुकर को आंध्र प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया है। दशरथ को तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। रवींद्र राजू को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, उनके पास असम, त्रिपुरा और कार्यालय निर्माण विभाग सौंपा गया है। भीखूभाई दलसानिया को बिहार का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: BJP ने देशभर में प्रभारी बदले, स्मृति ईरानी को मिला दो राज्यों का जिम्मा
हिमाचल प्रदेश और झारखंड की जिम्मेदारी किसे मिली?
पवन साई को प्रदेश महामंत्री झारखंड, सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। रत्नाकर को प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास गुजरात, दादरा नगर हावेली और दमन-दीव की जिम्मेदेरी है। फणींद्र नाम शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। कर्मवीर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री बनाया है, वहीं चंद्रशेखर को प्रदेश महामंत्री, मध्य प्रदेश की कमान मिली है।