logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बन गई BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम, 13 उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं

लंबे इंतजार के बाद नितिन नवीन की टीम का एलान कर दिया गया है। उनकी टीम में शामिल किए गए 13 उपाध्यक्षों में कुल 6 महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

nitin nabin

नितिन नवीन, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितिन नवीन 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनकी नियुक्ति के लगभग 7 महीने के बाद उनकी टीम का एलान कर दिया गया है। उनकी टीम में कुल 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। 13 उपाध्यक्षों में 6 महिलाओं को भी शामिल किया गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी से आए संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, हरीश द्विवेदी और स्मृति ईरानी जैसे कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बी एल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखे गए हैं।

 

संगठन महामंत्री बी एल संतोष के साथ दो सह महामंत्री भी काम करेंगे। सौदान सिंह और शिवप्रकाश को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंढीगढ़ से आने वाले सौदान सिंह इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। तेजस्वी सूर्या की जगह पर अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हेमांग जोशी को सौंपी गई है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 3 चुनाव, जीरो नंबर, BJP-कांग्रेस की लड़ाई में कहां है UKKD?

 

राजेश अग्रवाल की जगह पर अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश मंगल उनके साथ सह कोषाध्यक्ष होंगे। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। 

कौन-कौन बना उपाध्यक्ष?

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें से रेखा वर्मा, बैजयंत जय पांडा, तारिक मंसूर और वसुंधरा राजे पहले से बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘मैं भी दिमागी नक्सल', पी. चिदंबरम के बयान पर क्यों भड़के रविशंकर प्रसाद?

राष्ट्रीय मंत्रियों की लिस्ट में कई 'बाहरी'

बीजेपी ने कुल 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। इसमें कई बाहरी नेताओं के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस से आए रोहन गुप्ता और अनिल एंटनी के अलावा AAP से आए संदीप पाठक को भी मंत्री बनाया गया है। इन तीनों के अलावा कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्ध शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन और जय प्रकाश हैं।


बीजेपी ने युवा मोर्चा का अध्यक्ष हेमांग जोशी को बनाया है। इसके अलावा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। 

Related Topic:#BJP#Nitin Nabin

और पढ़ें