logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दलित वोट बंटा, OBC में सेंध, अब पश्चिमी यूपी में मुस्लिम चेहरे तलाश रही BSP

बहुजन समाज पार्टी, साल 2007 के विधानसभा चुनाव की तरह एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग वाले फॉर्मूले पर जोर दे रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मायावती, मुस्लिम चेहरों पर दांव खेल सकती हैं।

mayawati

पूर्व सीएम मायावती, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

बहुजन समाज पार्टी (BSP), उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 2012 के बाद से पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती फिर से पांचवी बार यूपी में सरकार बनाने का ऐलान कर रही हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर काम करने में जुटी हुई है।

बहुजन समाज पार्टी सभी जिलों में अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। BSP प्रमुख ब्राह्मणों के साथ-साथ मुस्लिमों को भी अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही हैं। मायावती ने बुलडोजर और एनकाउंटर से बचने के लिए BSP का साथ देने की अपील कई बार खुले मंच से की है।

यह भी पढ़ें: 5वीं बार CM पद की चाह, जातियों पर जोर, 2027 के लिए मायावती ने तैयार किया एजेंडा

पार्टी में गिने-चुने मुस्लिम चेहरे, बड़ा दांव चाहती हैं मायावती

BSP के पास गिने-चुने मुस्लिम नेता बचे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निकाले जाने के बाद कई मुस्लिम नेता BSP छोड़कर चले गए या फिर पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली उसके सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे हैं। 

पश्चिमी यूपी में जोर क्यों दे रहीं मायावती?

पश्चिमी यूपी में शौकत अली और इमरान मसूद BSP के प्रमुख नेता हैं। आरिफ मसूद और शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली भी पार्टी के अहम चेहरे माने जाते हैं। यूपी के पश्चिमी हिस्से में कई मुस्लिम बहुल सीटें हैं। मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शामली और बागपत जैसे जिलों की बीस से अधिक सीटों पर 25 से 40 प्रतिशत तक मुस्लिम वोटर हैं। अगर दलित और मुस्लिम वोटर BSP के पक्ष में एकजुट हो जाएं तो पार्टी को इन सीटों पर जीत हासिल करने में आसानी होगी। 

यह भी पढ़ें: यूपी में सियासी जमीन खो चुकीं मायावती, दोबारा कैसे संगठन को करेंगी मजबूत?

समाजवादी पार्टी के वोटबैंक में सेंध लगाने की तैयारी 

समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम नेताओं को संगठन में जगह देकर यहां अच्छी पकड़ बना रखी है। ऐसे में BSP अब मुस्लिम नेताओं को जोड़ने की कोशिश कर रही है। BSP यूपी चुनावी मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर रही है। पश्चिम यूपी में मुस्लिम नेताओं की जमीनी स्थिति जानने के बाद पार्टी उन्हें टिकट देने पर विचार कर रही है। 

पहले सर्वे, फिर टिकट देगी बहुजन समाज पार्टी 

बहुजन समाज पार्टी पार्टी क्षेत्र में सर्वे भी करा रही है। संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया है। वे विधानसभा वार रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। पार्टी का फोकस इस बात पर है कि किस सीट पर मुस्लिम और दलितों की संख्या ज्यादा है तथा अन्य जातियों को BSP की नीतियों को समझाकर कैसे जोड़ा जाए।

Related Topic:#Mayawati#BSP

और पढ़ें