logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CM विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक, TVK-कांग्रेस गठबंधन का नया नाम हुआ फाइनल

तमिलनाडु में CM विजय की अगुआई वाले TVK-कांग्रेस गठबंधन का नया नाम तय हुआ। गठबंधन को सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस नाम दिया गया।

CM Vijay TVK Congress alliance name as Secular Social Justice Victory Alliance

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, Photo Credit: CMOTamilnadu/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की अगुआई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का नया नाम तय हो गया है। बुधवार को चेन्नई के पनैयूर स्थित तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) मुख्यालय में गठबंधन समन्वय समिति की दूसरी बैठक हुई। मुख्यमंत्री और TVK संस्थापक विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठबंधन का नाम फाइनल किया गया। TVK-कांग्रेस गंठबंधन का नाम सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस रखा गया। बैठक में गठबंधन के कामकाज और आगे की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक में कांग्रेस के साथ विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता शामिल हुए। बैठक की तस्वीरों में विजय सुनहरे रंग का कुर्ता और वेष्टि पहने नजर आए। उनके पीछे लगी स्क्रीन पर गठबंधन में शामिल दलों के लोगो दिखाई दे रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट ने आते ही खत्म कर दी पंजाब कांग्रेस की कलह? चन्नी-रंधावा से मिले

 

बैठक ने दिया गया गठबंधन के ढांचे को औपचारिक रूप

बैठक में गठबंधन के ढांचे को औपचारिक रूप देने पर चर्चा हुई। नेताओं ने गठबंधन के नए नाम के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार करने और संचालन समिति बनाने पर भी विचार किया। इसका मकसद गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल कायम करना और भविष्य के राजनीतिक व नीतिगत फैसलों के लिए साक्षा व्यवस्था तैयार करना है।

 

बैठक में वाम दलों की गैरमौजूदगी भी खास रही। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) ने पनैयूर में हुई बैठक में हिस्सा नहीं लिया। दोनों दल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे TVK सरकार को मुद्दों के आधार पर समर्थन देते रहेंगे लेकिन औपचारिक गठबंधन में शामिल नहीं होंगे।

 

यह भी पढ़ें: किस त्याग से आकाश आनंद की BSP में फिर होगी वापसी? मायावती ने बताई शर्त

2029 से पहले सामने आए मतभेद

गठबंधन का नया नाम ऐसे समय तय हुआ है जब 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर इसके भीतर राजनीतिक मतभेद की खबरें सामने आ चुकी हैं। TVK और कांग्रेस के बीच प्रधानंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भी बहस की स्थिति बनी थी। TVK के PWD मंत्री आधव अर्जुन ने पहले कहा था कि देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद तमिलनाडु के किसी नेता के पास होना चाहिए। वहीं, पर्यटन मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा था कि अगर TVK राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करता है तो कांग्रेस के मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।


और पढ़ें