logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दुर्जनों को आखिर में याद आते हैं राम', अखिलेश की अयोध्या यात्रा पर बोले योगी

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा को दंगा और माफिया का पर्याय बताते हुए जमकर हमला बोला है।

Yogi Adityanath

रैली को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। (Photo Credit: X/@myogiadityanath)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा पर लगातार हमलावर है। उन्होंने कहा कि भक्तों को राम हमेशा अच्छे दिनों में याद आते हैं, लेकिन दुर्जनों को अंतिम समय में राम नाम की याद आती है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को दंगा, कर्फ्यू, गुंडागर्दी और माफियागीरी का पर्याय बताया।

 

गोरखपुर में एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी। जय श्री राम बोलने पर जिन लोगों ने लाठी डंडे चलाए थे। जो लोग हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करते थे, जिन लोगों ने अयोध्या धाम को अपमानित करने का काम किया था, सुविधाओं से वंचित करने का काम किया था। उनको भी आज राम नाम याद आ रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: बहाल हुए IPS जसवीर सिंह, 2019 में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने पर हुए थे सस्पेंड

'दुर्जनों को अंतिम समय में याद आते हैं राम'

योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख पर हमला बोला और कहा, 'भक्तों को राम अपने अच्छे दिनों में याद आते हैं, हर राम भक्त सोते जागते, उठते बैठते, हर समय राम का स्मरण करता है तो राम उसका हर प्रकार का संरक्षण करते हैं। श्री राम का संरक्षण उसे प्राप्त होता है। लेकिन जब दुर्जनों का अंतिम समय आता है, उसके मुंह से भी राम नाम शब्द ही निकलता है। जैसे मारीच को आपने देखा होगा। मारीच के रूप में जो लोग आ रहे हैं न, इनको समझने की आवश्यकता है।' 

 

 

 

कमजोर व्यक्ति पीछे से वार करता है: योगी

अयोध्या से चुनाव लड़ने की सपा प्रमुख की चुनौती पर सीएम योगी ने एक बार भी प्रतिक्रिया दी। योगी ने कहा, 'उन्होंने (अखिलेश) मुझे कहा कि आप अयोध्या से लड़कर दिखाइये। मैंने कहा कि अयोध्या तो हमारी आस्था की भूमि है। आप नामांकन कीजिए... मैं भी नामांकन कर लेता हूं। एक बार आमना-सामना हो ही जाए।' योगी ने आगे सवाल पूछा कि आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं है? यह भी कहा, 'कमजोर व्यक्ति आमने-सामने नहीं लड़ता है। पीछे से वार करता है। इन कायरों की यही स्थिति है।'

 

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में चाय पीने निकले 5 दोस्तों की मौत, रात का सफर बना काल; 2 गंभीर घायल

'सपा अराजकता का पर्याय'

सीएम योगी ने कहा कि कल गोरखपुर में समाजवादी पार्टी का एक रोड शो था। एक नाबालिग लड़के को उन्होंने अपने रोड शो का शिकार बना दिया। सपा गुंडागर्दी, दंगा, कर्फ्यू और अराजकता का पर्याय है। हर माफिया इनका सगा है। जनता को हमेशा दगा दिया। सवाल पूछा कि 12-13 साल के उस मासूम की गलती क्या थी?

 

योगी ने सपा पर माफिया के बल पर उत्तर प्रदेश को रौंदने, प्रदेश को तबाह करने, नौजवानों की नौकरियों पर सेंध लगाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश के बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाकर उन्हें असुरक्षित किया और प्रदेश के अन्नदाता किसानों को भूखमरी की कगार पर पहुंचाने काम किया।


और पढ़ें