logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जितने वोट पड़े उससे ज्यादा गिने गए थे', राज बब्बर को 2024 की हार क्यों याद आई?

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राज बब्बर ने 2024 का लोकसभा चुनाव गुड़गांव से लड़ा था। उन्होंने पिछले चुनाव को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

gurgaon loksabha election 2024

कांग्रेस नेता राज बब्बर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राज बब्बर दशकों से राजनीती में सक्रिय हैं। वह उच्च सदन राज्यसभा और निचले सदन लोकसभा दोनों ही हाउस में सांसद रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने हरियाणा के औद्योगिक शहर गुड़गांव लोकसभा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था लेकिन वह बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह से हार गए थे।

 

चुनाव हारने के दो साल बाद राज बब्बर ने 2024 के चुनाव की बात करते हुए चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बब्बर का यह सवाल ऐसे समय में सामने आया है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों के चुनाव में BJP ने खर्चे करोड़ों, कांग्रेस भी कम नहीं, देखिए आंकड़े

चुनाव में जनता का आपार समर्थन मिला

राज बब्बर ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की बात है। उन्होंने कहा कि मतगणना जब शुरू हुई तो चुनाव प्रचार के दौरान जो महसूस किया था वो साफ दिखने लगा था। उन्होंने कहा कि वह चुनाव की गिनती के दौरान राउंड दर राउंड जीतते जा रहे थे लेकिन इसके बाद वह एकदम से पीछे हो गए और दोबारा आगे नहीं निकल पाए।

 

 

 

राज बब्बर ने गंभीर सवाल उठाए?

पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता ने कहा, 'आप राउंड दर राउंड जीतते जा रहे हैं और फिर पिछड़े तो ऐसे कि वो थोड़ा-थोड़ा पिछड़ने का मार्जिन कभी ब्रिज ही नहीं कर पाए। गुडगांव वालों ने 7.33 लाख वोट कांग्रेस को दिए। देश में हारने वाले उम्मीदवारों को जितने वोट मिले उनमें सबसे ज्यादा- कई राउंड्स जिताया लेकिन पिछले कई बार की तरह कुछ हजार वोट बीजेपी तब भी ज्यादा पा गई। 

 

यह भी पढ़ें: 3 प्रदेशों की 12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, कहां सीधा मुकाबला, कहां फंसा पेच?

इतने वोट कांग्रेस को मिले तो हार कैसे हुई?

राज बब्बर ने आगे गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि गुड़गांव देश भर में उन 176 लोकसभा क्षेत्रों में था जहां जितने वोट पड़े थे उनसे ज्यादा गिने गए थे। उन्होंने कहा कि अंतर का आंकड़ा ज्यादा नहीं है लेकिन ये ऐसा सच है जो अजीब है। राज बब्बर ने कहा कि ये बात तब समझ नहीं आई थी कि इतने वोट कांग्रेस को मिले तो हार कैसे हुई? अब समझ आ रहा है कि यहां तो सबकुछ नियंत्रण में है।

 

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में राज बब्बर 75,079 वोटों से हार गए थे। राव इंद्रजीत सिंह को 50.48 वोट शेयर के साथ में कुल 808,336 वोट मिले थे जबकि राज बब्बर को 45.79 वोट शेयर के साथ में 7,33,257 वोट मिले थे।


और पढ़ें