logo

ट्रेंडिंग:

'क्रिकेट में भी दिल्ली तमिलनाडु से नहीं जीतती', थलपति विजय ने ऐसा क्यों कहा?

TVK के मुखिया और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय चुनावी मौसम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। होली के मौके पर पर तंजावुर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

thalapathy vijay

रैली को संबोधित करते थलपति विजय, Photo Credit: TVK

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

होली के मौके पर जहां देशभर के नेता अबीर-गुलाल का खेल खेल रहे हैं, वहीं थलपति विजय राजनीतिक दांव चल रहे हैं। बुधवार को होली के मौके पर थलपति विजय ने अपने विपक्षियों को आड़े हाथ लिया और 'दिल्ली बनाम तमिलनाडु' की कथित लड़ाई का भी जिक्र किया। उन्होंने क्रिकेट के बहाने तंज कसते हुए कहा कि क्रिकेट में भी दिल्ली की टीम तमिलनाडु से जीत नहीं पाती है। सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) को 'बुरी शक्ति' बताते हुए कहा है कि विजय का कहना है कि इस बार तमिलनाडु की टीम यानी तमिलाना वेट्री कझगम (TVK) की जीत होगी।

 

बुधवार को तंजावुर में रैली को संबोधित करने पहुंचे TVK के मुखिया विजय ने कहा कि दूसरों के लिए यह साधारण चुनाव हो सकता है लेकिन उनके लिए बहुत भावनात्मक विषय है। उन्होंने TVK के चुनाव चिह्न सीटी का जिक्र करके कहा कि तमिनलाडु के हर घर और हर पोलिंग बूथ पर सीटी बजनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: विनोद तावड़े और आठवले के अलावा दो नाम और किसके हैं? BJP ने 4 और कैंडिडेट उतारे

तमिलनाडु vs दिल्ली पर क्या बोले?

 

डीएमके को आड़े हाथ लेते हुए विजय ने कहा, 'आगामी विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके के लोग लोग इसे तमिलनाडु टीम बनाम दिल्ली टीम का मुकाबला दिखाना चाह रहे हैं। क्रिकेट में भी दिल्ली की टीम तमिलनाडु की टीम का मुकाबला नहीं कर पाती है। तमिलनाडु ही TVK है और TVK ही तमिलनाडु है। ऐसे सारे तमिलाडु बनाम दिल्ली वाले विभाजन काम नहीं आएंगे और TVK टीम की जीत होगी।'

 

 

NEET के मुद्दे पर तमिलनाडु की स्टालिन सरकार को घेरते हुए विजय ने कहा, 'जब लोग बेसिक सुविधाएं मांगते हैं तब आप पैसों की कमी बताकर उसे खारिज करते हैं। आप जानते थे कि राज्य सरकार NEET परीक्षा को बैन नहीं कर सकती लेकिन आपने इस पर रोक लगाने का दावा करके लोगों के साथ धोखा किया। आप लोग बताइए कि आपको स्टालिन पर भरोसा है या विजय पर है। अगर किसानों के खिलाफ कोई भी योजना लाई जाएगी, चाहे वह केंद्र सरकार के दबाव से ही लाई जाए, TVK उसको खारिज करेगी। हर 500 राशन कार्ड पर राशन की एक दुकान खोली जाएगी।'

 

यह भी पढ़ें: SIR का तगड़ा असर, तमिलनाडु में चुनाव से पहले घट गए 74 लाख वोटर

किसानों पर है विजय का फोकस

विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा है, 'मैं जो कह रहा हूं उसे सुनिए। तमिलनाडु में अगली सरकार TVK की होगी। मछुआरो, उम्मीद रखिए, आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।' जन नायगन फिल्म पर हुए विवाद को लेकर विजय ने कहा कि उन्हें तो चुप कराया जा सकता है लेकिन हर घर में मौजूद विजय को चुप नहीं कराया जा सकता है।

 

मछुआरों और किसानों को साधते हुए विजय ने एलान किया है कि वह न सिर्फ घोषणाएं करेंगे बल्कि सिर्फ 5 साल में ही उन्हें पूरा करके दिखाएंगे। किसानों को रिझाने में लगे विजय ने यह भी कहा कि अगर दूसरा जन्म होता है तो वह एक किसान परिवार में पैदा होना चाहेंगे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap