logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेजस्वी के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, BJP के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी

बिहार में बीजेपी के सोशल मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। तेजस्वी यादव ने हाल ही में बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

 Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना उन्हें भारी पड़ गया है। पटना के कोतवाली थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ऑफिशियल फेसबुक पेज से बीजेपी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा वाला वीडियो शेयर किया गया था। इस मामले में बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने तेजस्वी के साथ-साथ कमलेश यादव और एक यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ स्क्रीनशॉट, वीडियो का लिंक और पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच में मामला सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच इस एफआईआर के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।

 

 बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल बीजेपी कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर राजद के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पड़ी। वहां एक वीडियो पोस्ट किया गया था। वीडियो में बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोप है कि वीडियो में बीजेपी नेताओं और पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। दानिश इकबाल ने तुरंत इसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी और फिर कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि राजद द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस तरह के वीडियो से समाज में गलत संदेश जाता है और दो दलों के बीच तनाव बढ़ सकता है। बीजेपी ने मांग की है कि इस वीडियो को तुरंत डिलीट कराया जाए और तेजस्वी यादव पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो।

 

यह भी पढ़ें: 'बिहार में गंभीर आर्थिक संकट, खजाना खाली', तेजस्वी ने बिहार सरकार पर उठाए सवाल

BJP की छवि को धूमल करने की कोशिश

शिकायत में तेजस्वी के अलावा कमलेश यादव और एक यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। बीजेपी का आरोप है कि यह वीडियो पहले यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, जिसे बाद में राजद के फेसबुक पेज से शेयर किया गया। यह सोची-समझी साजिश के तहत बीजेपी की छवि धूमिल करने के लिए किया गया है। दानिश इकबाल ने पुलिस को सबूत के तौर पर वीडियो का लिंक, फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और एक पेन ड्राइव में पूरा वीडियो दिया है।

 

 उन्होंने कहा है कि RJD की ओर से लगातार इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार बीजेपी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट किए गए हैं। बीजेपी ने पुलिस से मांग की है कि राजद के सोशल मीडिया हैंडल की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि इस पोस्ट को किसके कहने पर शेयर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: 'NDA में आ जाएं अभिजीत दीपके', केंद्रीय मंत्री ने रामदास आठवले ने दिया ऑफर

मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीतिक सर गर्मी बढ़ी

इधर इस एफआईआर के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजद की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो बीजेपी के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी नीतियों के खिलाफ था। वहीं बीजेपी ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी पार्टी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाया, किसने अपलोड किया और RJD के पेज से क्यों शेयर किया गया। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 


और पढ़ें