logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सीनियर हैं, कड़वी बातें कहने का पूरा हक', कल्याण बनर्जी के बयान पर बोले अभिषेक

ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी के साथ सुलह की पहल की है। उनके घमंडी वाले बयान पर अभिषेक ने कहा कि वे (कल्याण बनर्जी) सीनियर हैं। कुछ कड़वी बातें कहने का पूरा हक है।

Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी। (Photo Credit: PTI)

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी सुप्रीम ममता बनर्जी को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक और मुझमें से किसी एक को चुनना होगा।

 

कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को घमंडी तक कह डाला था। अब उनके बयान पर अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि कल्याण बनर्जी उनके खिलाफ बोल सकते हैं। उन्होंने मुझे बड़ा होते देखा है। उनके प्रति मेरे मन में कोई कड़वाहट नहीं है। अभिषेक बनर्जी के इस बयान को सुलह की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: TCS इंजीनियर ने किया आत्महत्या, 2 महिला सीनियर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

 

ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से निकलते वक्त जब पत्रकारों ने अभिषेक बनर्जी से कल्याण बनर्जी के बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'कल्याण बनर्जी ने मुझे बड़ा होते देखा है। वह पार्टी के सीनियर नेता हैं। उन्हें मुझसे कुछ कड़वी बातें कहने का पूरा हक है। इस पर बेवजह विवाद खड़ा करने की कोई वजह नहीं है।'

बैठक में नहीं पहुंचे कल्याण बनर्जी

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई। इसमें कल्याण बनर्जी नहीं पहुंचे। हालांकि अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, मदन मित्रा, शोभनदेव चट्टोपाध्याय और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने जरूर हिस्सा लिया।

 

पश्चिम बंगाल की श्रीरामपुर सीट से सांसद के अलावा कल्याण बनर्जी एक वरिष्ठ वकील भी है। अदालतों के कानूनी मामलों में वह अभिषेक बनर्जी का पक्ष रखते थे। हालांकि गुरुवार को उन्होंने अभिषेक बनर्जी से जुड़े सभी मामलों से खुद को अलग कर लिया और कहा कि, 'उनके (अभिषेक बनर्जी) घमंड ने सारी हदें पार कर दी हैं। अगर वह पार्टी में बने रहते हैं तो मुझे सोचना होगा कि क्या मुझे बने रहना चाहिए।' 

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद फ्लाइट हादसा: एक साल बाद AAIB ने बताया कहां तक पहुंची जांच

ममता के प्रबल समर्थक कल्याण बनर्जी

कल्याण बनर्जी की पहचान एक तेज-तर्रार नेता के तौर पर होती है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने पार्टी का हर जगह पक्ष रखा। बगावत पर बागियों की ही निंदा की और ममता बनर्जी के साथ डटकर खड़े दिखे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की चुनौती देने वाली याचिका में कल्याण बनर्जी ही वकील है। मगर अचानक अभिषेक बनर्जी के प्रति उनकी नाराजगी ने सभी को हैरत में डाल दिया।


और पढ़ें