logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TCS इंजीनियर ने किया आत्महत्या, 2 महिला सीनियर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

महाराष्ट्र के पुणे के TCS में 48 वर्षीय इंजीनियर अमित ब्राह्म ने मानसिक उत्पीड़न से आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में दो महिला सीनियर्स और एक साथी पर आरोप लगाया है।

TCS engineer commits suicide

TCS इंजीनियर ने की आत्महत्या, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के एक 48 वर्षीय IT इंजीनियर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित अभय ब्रह्मे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अपने घर पर आत्महत्या कर ली और पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें वर्कप्लेस पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस घटना ने IT सेक्टर में वर्कप्लेस के माहौल को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, अमित ब्रह्मे ने सुसाइड नोट में कंपनी की दो महिला सीनियर महिला और एक पुरुष साथी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उनसे अच्छे प्रोजेक्ट छीन लिए गए और उनकी जगह ऐसे कठिन काम दिए गए जिन्हें समय पर पूरा करना मुश्किल था।

 

यह भी पढ़ें: 11.82 करोड़ का नशा ला रही थी मॉडल, एयरपोर्ट पर ही पकड़ी गई

सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

पुलिस जांच के दौरान मृतक के कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि उन्हें लगातार वर्कप्लेस पर दबाव, अपमान और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। आरोप है कि टीम के सामने उनका बार-बार अपमान किया जाता था और नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता था।

 

पुलिस ने सुसाइड नोट में नामित दो महिला कर्मचारियों और एक पुरुष सहकर्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है जिसमें कॉर्पोरेट वातावरण और कार्यप्रणाली भी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी पर सौतन ने की 9 राउंड फायरिंग, MP के राजपरिवार में मचा बवाल

कर्मचारी संगठन ने उठाए सवाल

IT कर्मचारियों के संगठन NITES ने घटना पर गहरी चिंता जताई है और महाराष्ट्र सरकार से जांच की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यह देखा जाना चाहिए कि क्या कंपनियों में कर्मचारियों के मानसिक तनाव को पहचानने और रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है या नहीं। संगठन ने यह भी बताया कि इसी साल जनवरी में पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित TCS कैंपस में एक अन्य कर्मचारी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने IT कंपनियों में कामकाजी माहौल और कर्मचारी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी आरोपों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।


और पढ़ें