logo

मूड

ट्रेंडिंग:

11.82 करोड़ का नशा ला रही थी मॉडल, एयरपोर्ट पर ही पकड़ी गई

एक 28 वर्षीय मॉडल बैंकॉक से नशे की खेप ला रही थी। मगर मुंबई एयरपोर्ट पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इससे पहले भी नशे की खेप देश के भीतर तो नहीं पहुंचाई गई?

harsha sunny model

मॉडल हर्षा सनी। (Photo Credit: Social Media)

मुंबई एयरपोर्ट पर एक मॉडल को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट उतरी। यहां उसकी हरकत कुछ संदिग्ध मिली। इसके बाद उसे रोक लिया गया। जांच में 28 वर्षीय मॉडल के पास 'हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' यानी गांजा मिला है। उसे तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मॉडल की पहचान हर्षा सनी के तौर पर हुई है। वह 'मिसेज केरल' 2025 की पूर्व प्रतियोगी भी रह चुकी है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षा सनी 11 जून की रात एयर इंडिया की फ्लाइट से बैंकॉक से मुंबई एयर पोर्ट पहुंची। हर्षा के व्यवहार में सुरक्षा कर्मियों को कुछ संदिग्ध हरकत दिखी।  सीमा शुल्क विभाग और एआईयू की टीम ने उसे रोक लिया। ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 12 वैक्यूम-सील्ड प्लास्टिक पैकेट मिले। इनमें हरा पदार्थ भरा है। मौके पर ही जांच करने में उच्च गुणवत्ता वाले 'हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' होने की पुष्टि हुई।

 

यह भी पढ़ें: मुश्किल में घिरीं ममता बनर्जी, कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR; मामला क्या है?

11 किलो मिला गांजा, 11.82 करोड़ कीमत

अधिकारियों के मुताबिक गांजे का वजन करीब 11 किलो है। अगर कीमत की बात करें तो करीब 11.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। सुरक्षा कर्मी यह भी बता लगाने में जुटे हैं कि अब तक कहां-कहां नशे की खेप पहुंचाई जा चुकी है। गिरफ्तारी के बाद हर्षा सनी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बगावत, इस्तीफे और मर्जर की चर्चा; 48 घंटों में TMC में आया सियासी भूचाल

इंस्टाग्राम पर 11 हजार फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर हर्षा के करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं। वह खुद 1904 लोगों को फॉलो करती हैं। अभी तक 299 पोस्ट की हैं। अपने इंस्टा बायो में खुद को फैशल मॉडल बता रखा है। मिसेज केरल ग्लोबल 2025 की पहली रनर अप रहीं। इसी साल मिसेज फेस ऑफ केरल की प्रतिभागी भी बनी।


और पढ़ें