logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुश्किल में घिरीं ममता बनर्जी, कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR; मामला क्या है?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। उन पर विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान चुनावी रैली में सांप्रदायिक और भड़काऊ बयान देने का आरोप है।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit: PTI)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। उन पर विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान चुनावी रैली में सांप्रदायिक और भड़काऊ बयान देने का आरोप है। कोलकाता सेंट्रल डिवीजन के हेयर स्ट्रीट थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि 7 जून की दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर तुषार कांति दास की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाषण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: दूसरों से दिलवाई जा रही थी बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा, मुंगेर से 15 गिरफ्तार

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने 9 मार्च को धर्मतला में मेट्रो चैनल के पास धरना मंच पर एक बयान दिया था। इससे देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खतरा पैदा हुआ। उनके बयान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति को भंग करना और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करना था।

इन धाराओं के तहत मामला

शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 351(2) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

 

यह भी पढ़ें: टूटने वाला था रिश्ता, ससुर का इलाज करवाया और बीवी ने फाड़ दिए तलाक के पेपर

राजनीति से प्रेरित: टीएमसी

पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर तृणमूल कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा कि एफआईआर राजनीति से प्रेरित है। पार्टी लीडरशिप को निशाना बनाने के लगातार प्रयास का हिस्सा है। 

बीजेपी नेताओं ने क्या कहा?

बीजेपी विधायक इंद्रनील खान का कहना है कि ममता बनर्जी के खिलाफ बहुत पहले ही कार्रवाई होनी चाहिए थी, जब वह सत्ता में थीं। उन्होंने भारत-विरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम किया और लोगों को उकसाया। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस तरह का बयान लोगों को उकसाता है। उनके (ममता बनर्जी) खिलाफ स्वाभाविक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है।


और पढ़ें