दिल्ली की एक कोर्ट से एक बहुत ही भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दिल्ली की एक महिला ने अपने पति से परेशान होकर कोर्ट में तलाक की अपील कर दी थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि महिला ने खुद इस तलाक के कागज को फाड़कर अपने पति को गले लगा लिया। इससे पहले बेटी और दामाद के तलाक की खबर सुनकर महिला के पिता की तबीयत खराब हो गई थी और उनके दामाद ने ही उनका इलाज करवाया। यहीं से माहौल बदलने लगा था।
किसी को भी पता नहीं था कि दामाद भी कभी अपने ससुर के लिए देवदूत साबित होगा। हुआ कुछ यूं कि जो दामाद तलाक की बातों के चलते ससुराल के निशाने पर था, उसने ही अपने ससुर को अस्पताल में एडमिट कराया और उनका इलाज करवाया। नतीजा यह हुआ कि जिस पत्नी से विवाद चल रहा था और बाद तलाक तक पहुंच गई थी, उसी के मन में दोबारा प्यार जाग गया।
यह भी पढ़ें: 'जूनियर के अंडर नहीं करूंगा काम', साइबर थाने के इंस्पेक्टर ने दिया इस्तीफा
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि साल 2020 में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधा था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन फिर उस रिश्ते में खटास सी आने लगी। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच तलाक लेने की नौबत आ गई। एक दूसरे से परेशान होकर वे अदालत पहुंचे और तलीक की अर्जी डाल दी। यह सब देखकर महिला के पिता की तबीयत खराब होने लगी।
जब महिला के पिता गंभीर स्थिति में थे तब दामाद ने बेटे का फर्ज निभाया। दामाद तुरंत अपने ससुर को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में लेकर गया और इलाज शुरू करवाया। इतना ही नहीं, दामाद ने अस्पताल का पूरा खर्चा अपने सिर ले लिया। दामाद ने ससुर की पूरी जिम्मेदारी खुशी-खुशी स्वीकार कर ली, जिसे देख महिला और उसके घरवालों की नफरत प्यार में बदल गई।
यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, तीन थानेदार समेत 4 की मौत
कोर्ट में फाड़े तलाक के कागज
कुछ दिनों बाद अगली सुनवाई के लिए पति-पत्नी कोर्ट में पहुंचे। पहले के मुकाबले इस बार का माहौल नफरत भरा नहीं था। थोड़ी देर बाद जैसे ही कोर्ट में तलाक के कागज पर साइन करने के लिए दोनों को बुलाया गया। तभी महिला ने कागज फाड़ दिए और तुरंत सबके सामने ही अपने पति को गले से लगा लिया। महिला ने रो-रो कर अपने पति से माफी मांगी। परिवार के साथ-साथ वहां मौजूद वकील और अन्य लोग भी इस जोड़े के लिए काफी खुश हुए।