logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शरद पवार के पैर छुऊंगा, अगर परिसीमन बिल का सपोर्ट नहीं किया', कांग्रेस नेता

परिसीमन विधेयक को रोकने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर शरद पवार बिल का विरोध करेंगे तो वह उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे।

Sharad Pawar

शरद पवार। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

परिसीमन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटी है। डीएमके और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) से बिल का समर्थन न करने की अपील की। इस बीच महाराष्ट्र के सीनियर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने रविवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर शरद पवार परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं करेंगे तो मैं सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगूंगा और उनके पैर भी छू लूंगा।

 

एक दिन पहले ही विजय वडेट्टीवार ने परिसीमन बिल का समर्थन करने पर इसे विश्वासघात करार दिया था। अब नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि पवार साहब इस बात को समझेंगे। यदि वह अपना फैसला वापस लेते हैं तो इतिहास में उनका नाम उस व्यक्ति के रूप में दर्ज होगा, जिसने देश में लोकतंत्र को बचाने में मदद की। अन्यथा हम सभी को स्वतंत्र भारत में गुलामों जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'परिसीमन बिल का समर्थन करना मजबूरी', एमके स्टालिन को नहीं मना पाए राहुल गांधी

 

विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'मैं पवार साहब से अपील करता हूं कि वे परिसीमन विधेयक का समर्थन न करें। हम उनसे हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं। अन्यथा देश बर्बाद हो जाएगा।' उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया और शरद पवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात भी कही। कांग्रेस नेता ने कहा, 'अगर पवार साहब परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं करते हैं तो मैं उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगूंगा। लोकतंत्र को बचाने के हित में उनके पैर भी छुऊंगा।'

सोमवार को आ सकता नया संविधान संशोधन विधेयक

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू होगा। इसमें केंद्र सरकार नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी। इसमें लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में 33 फीसद आरक्षण लागू करने के लिए सरकार परिसीमन का प्रस्ताव ला रही है। इसके तहत विधानसभाओं और लोकसभा की सीटों में 50 फीसद तक का इजाफा होगा। लोकसभा में कुल सीटें बढ़कर 850 हो जाएंगी। परिसीमन बिल के मुताबिक सीटों की इन संख्याओं को वर्ष 2051 तक स्थिर रखा जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: बुद्ध कथा के चंदे पर रार, भतीजे ने चाचा को मार डाला; खून से लगाया तिलक

परिसीमन पर विपक्ष में फूट

परिसीमन बिल को अभी तक डीएमके, शरद पवार की पार्टी, वाईएसआरसीपी और तेलंगाना की बीआरएस ने खुलकर समर्थन दिया है। सरकार जहां बिल के समर्थन में जरूरी संख्याबल जुटाने में लगी है तो वहीं कांग्रेस की कोशिश बिल को किसी भी हाल में पास न कराने की है। कांग्रेस नेताओं ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास भी काम नहीं आया। 

Related Topic:#Sharad Pawar

और पढ़ें